इंदौर : भूमाफिया शैलेन्द्र सेंगर के कैलोद करताल स्थित मैरिज गार्डन व अन्य अवैध निर्माण पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त कर दिया। एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई। भूमाफिया सेंगर ने 80 प्लॉट धारकों की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मैरिज गार्डन बना लिया था। शैलेन्द्र के पिता भानुप्रताप सिंह से 1992 में लोगों ने यहां फार्म हाउस के लिए भूखंड खरीदे थे लेकिन भूमाफिया शैलेन्द्र ने 2012 में इस जमीन पर कब्जा कर लोगों को उनके भूखंडों से वंचित कर दिया था। वह गुंडों की मदद से प्लॉट धारकों को धमकाता था। इस मामले की शिकायत कलेक्टर मनीष सिंह के पास पहुंची थी। उनके निर्देश पर एसडीएम मरकाम ने पुलिस व नगर निगम के अमले के साथ पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।एसडीएम के मुताबिक मुक्त कराई गई जमीन पर प्लॉट धारकों को उनके प्लॉट का कब्जा दिलाया जाएगा।
Related Posts
January 26, 2024 पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को दें…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से किया […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
November 30, 2023 टेक्नो मैनेजमेंट संगोष्ठी ‘क्षितिज’ के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का किया गया परीक्षण
पीआईएमआर ने किया था संगोष्ठी का आयोजन।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिया […]
January 16, 2022 फुटपाथ व सड़क पर सामान रखा तो होगी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों को दी हिदायत
इंदौर : शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक महेशचंद्र जैन की […]
July 13, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में सत्यनारायण पटेल करेंगे पांच लाख रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों का वितरण
सत्यनारायण पटेल 16 जुलाई से पूजा पाठ कर करेंगे रुद्राक्ष, तुलसी के पौधे के वितरण अभियान […]
September 16, 2020 पूर्व की कमलनाथ सरकार ने जनता से किया धोखा, बीजेपी सरकार 37 लाख प्रदेश वासियों को देगी राशन इन्दौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि कांग्रेस के लिए […]
April 20, 2024 एग्जिट पोल पर 01जून तक लागू रहेगा प्रतिबंध
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के […]