इंदौर : कोरोना का प्रकोप लगातार नई ऊंचाई छू रहा है। रोज टेस्टिंग के 8 से 9 फीसदी मामले संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं डेथ के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। 4 से 5 संक्रमित मरीज प्रतिदिन दम तोड़ रहे हैं।ऐसा लगता है कि हालात काबू से बाहर होने लगे हैं।
279 नए मरीज मिले…
गुरुवार को 867 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 3264 की टेस्टिंग की गई। 2972 निगेटिव पाए गए। 279 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 13 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले।
आज दिनांक तक के आंकड़ों की बात करें तो 225676 सैम्पल्स की अब तक जांच की गई है। इनमें से 14031 पॉजिटिव पाए गए हैं।इनका औसत देखा जाए तो 6 फीसदी से ज्यादा मामले संक्रमित पाए गए हैं।
5 मरीजों की थमीं सांसें..
गुरुवार को इलाज के दौरान 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की जिंदगी उनका साथ छोड़ गई। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण इंदौर जिले में अब तक 411 मरीजों की जान ले चुका है।
163 मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
गुरुवार को 163 मरीज कोरोना वीर बनकर कोविड अस्पतालों से बाहर निकले। इन्हें मिलाकर 9660 मरीज अब तक कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। याने औसत 69 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। 3960 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
October 9, 2019 ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ के लोगो का विमोचन इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मध्यप्रदेश के बैनर तले नवंबर माह में होने वाले 'भारतीय […]
December 16, 2021 प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर गिरफ्तार
इंदौर : भू माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत लोगों के साथ धोखाधड़ी करने […]
November 12, 2022 कोचिंग संस्थानों में लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला
भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का […]
November 1, 2023 हार की बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस
विकास के मुद्दों पर नहीं, झूठे हथकंडे अपनाकर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस : नरेंद्र […]
December 27, 2019 ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ महाअभियान में भोपाल के बाशिंदों ने निभाई सक्रिय भागीदारी भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर हजारों लोग मिलावट के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतर […]
May 5, 2020 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, 43 नए मरीजों की हुई पहचान इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद कोरोना की परइ तरह […]
January 16, 2017 मोतियों और स्वर्णाभूषणों से किये गए श्रृंगार के बीच भगवान् गणेश को सवा लाख लड्डुओं का भोग एमपी डेस्क इंदौर
रिपोर्टर----दीपिका अग्रवाल
कैमरापर्सन---देवेंद्र रायकवार
स्लग […]