अभ्यास मंडल की यातायात सुधार की मुहिम में विद्यार्थियों ने की सहभागिता

  
Last Updated:  April 21, 2024 " 01:33 am"

रेडिसन चौराहे पर संभाला यातायात।

एसीपी ट्रैफिक अमित सिंह ने की छात्र – छात्राओं की हौसला अफजाई।

इंदौर : शहर के यातायात सुधार जन जागरुकता अभियान की श्रृंखला में अभ्यास मंडल ने शनिवार सुबह रेडिसन चौराहा पर यातायात प्रबंधन में योगदान दिया। अभ्यास मंडल के इस अभियान में डॉ कुलदीप अग्निहोत्री, प्रो ऋचा पांडे, प्रो. ।कमलेश नामदेव, प्रो. अंकित यूजैन, प्रो. चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में इसबा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र – छात्राओं ने मोर्चा सम्हाल रखा था।रेडिसन चौराहा के सभी सिग्नल प्वाइंट पर छात्र – छात्राओं के साथ अभ्यास मंडल के कार्यकर्ता और यातायात पुलिस ने हाथों में तख्तियां लेकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का सम्मान गुलाब की कली देकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। वे अपने परिवार के कर्णधार हैं। उन पर परिवार, समाज व देश की जिम्मेदारी है। वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। भारत में हर साल लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है जो बेहद चिंता का विषय है। अभ्यास मंडल द्वारा शहर के यातायात को सुधारने में लगातार जो प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे और इंदौर के यातायात को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यातायात प्रबंधन पुलिस से एसीपी मनोज कुमार खत्री, सूबेदार अमित कुमार यादव, रणजीत सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार आशा यादव इस दौरान उपस्थित थे। इंदौर शहर में यातायात जागरूकता में सराहनीय कार्य करने पर एडिशनल सीपी अमित सिंह द्वारा यातायात पुलिस के एजुकेशन विंग के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा का सम्मान किया गया। यातायात सुधार के इस अभियान में सहभागी रहे छात्र – छात्राओं को चेयरमन डॉ रंजन मित्तल, पूर्व कलेक्टर सी बी सिंह, श्याम सुंदर यादव, डॉ शंकर गर्ग, डॉ. मनीषा गौर ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।

अभ्यास मंडल के रामेश्वर गुप्ता,
मुरली खंडेलवाल,अजिंक्य डंगावकर, एनके उपाध्याय,दिलीप वाघेला, सुशीला यादव,शरद सोमपुरकर , द्वारका मालविया उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन माला सिंह ठाकुर और शफी शेख ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *