इंदौर : एमवाय हास्पिटल में जल्दी ही सौ बिस्तरों का कोविड हास्पिटल प्रारंभ होगा। शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर शीघ्र अमल के भी निर्देश दिए गए। मंत्री सिलावट ने बताया है कि इन सौ बिस्तर में बीस आयीसीयू, 40 एचडीयू/HDU और 40 ऑक्सीजन बेड रहेंगे। सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हर्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा और गौरव रणदिवे भी बैठक में मौजूद रहे। मंत्री सिलावट ने इस बारे में विधायक मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला से भी सहमति प्राप्त की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, अधीक्षक एम.वाय. हॉस्पिटल डॉ. पी.एस. ठाकुर भी उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने बताया कि सौ बिस्तरों की सुविधा प्रारंभ करने के बाद क्रमिक रूप से अगले चरणों में बिस्तरों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ायी भी जाएगी।
Related Posts
March 4, 2021 नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन, अब तारीखों का इंतजार…!
इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। […]
January 24, 2023 धार्मिक ग्रंथों के जरिए बच्चों को देंगे नैतिक शिक्षा
मप्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे रामायण, रामचरित मानस के प्रसंग, विद्या भारती के […]
December 1, 2020 हिंदी सिनेमा के महानायक सम्मान से नवाजे गए दिलीप कुमार
चंडीगढ़ : 4 थे हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह को इस वर्ष सफलतापूर्वक ऑनलाइन संचालित किया […]
November 9, 2022 निराशाजनक रहा महापौर का प्रथम तीन माह का कार्यकाल, एक भी वादा पूरा नहीं किया
सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार का बोलबाला।
जिम्मेदार अधिकारियों पर नहीं हुई कोई […]
December 9, 2022 इंदौर आए सूफी गायक कैलाश खेर ने सफाई मित्रों से की मुलाकात
इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर […]
May 4, 2020 अर्पण अस्पताल के दो डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव, अस्पताल किया गया सील इंदौर : प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही दावा करें कि कोरोना को लेकर हालात अब नियंत्रण […]
August 16, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
संत रामकृष्ण परमहंस और वीरांगना रानी अवंती बाई को भी किया नमन।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]