नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक दल ने एक दिन पूर्व गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल (एमवी) कंचन के सभी 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को दिनांक 21 जुलाई 2021 की दोपहर में डीजी संचार केंद्र, मुंबई से सूचना मिली थी कि खराब मौसम के बीच एमवी कंचन के ईंधन में संदूषण के कारण उसका इंजन ख़राब हो गया है जहाज़ पर और कोई विद्युत शक्ति नहीं है। बाद में शाम को जहाज के मास्टर ने सूचित किया कि एमवी कंचन,जो स्टील कॉइल को कार्गो के रूप में ले जा रहा था, का लंगर टूट गया है और स्टारबोर्ड (दाईं) की ओर झुक रहा है।
एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नेट (आईएनए) को सक्रिय कर दिया और एमवी हर्मीज़ को तुरंत संकट में पड़े पोत की ओर मोड़ दिया गया। समुद्र में खराब मौसम का सामना करते हुए एमवी हर्मीज ने तेजी से रात में ऑपरेशन करते हुए एमवी कंचन के चालक दल के सभी 12 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।
फंसे हुए पोत की मदद के लिए मुंबई के डीजी शिपिंग द्वारा इमरजेंसी टोइंग वेसल (ईटीवी) वाटर लिली को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पोत मालिकों द्वारा पोत को सहायता प्रदान करने के लिए दो टग तैनात किए गए हैं।
Related Posts
July 9, 2025 करों में भारी वृद्धि के खिलाफ नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार, 09 जुलाई को इंदौर नगर निगम के सभी 22 […]
May 9, 2021 निर्माणाधीन मकान व खेत से 20 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर पुलिस के सहयोग से अक्षर धाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन […]
February 15, 2024 आईएएस और महिला अधिकारी के फर्जी चैट स्क्रीन शॉट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अफसरों को निशाना बनाकर सरकार की छबि खराब करने वाले पकड़ाए।
कर्मठ अफसरों को बदनाम […]
March 19, 2020 20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी […]
November 4, 2023 बीजेपी के शासनकाल में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता
स्वास्थ्य मंत्रालय बना बीजेपी का एटीएम।
इंदौर : शासकीय अस्पतालों की हालत खस्ता है। […]
January 26, 2022 देश की आजादी में मप्र का भी अहम योगदान, क्रांतिकारियों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में […]
April 24, 2024 बिना करदाता का पक्ष सुने असेसमेंट ऑर्डर में मनमाने ढंग से किए जा रहे एडिशन
आयकर की धारा 147 के असेसमेंट आर्डर के विरुद्ध की जाने वाली अपील पर सेमिनार का आयोजन […]