बंगलुरु: एरो इंडिया के एयर शो के दौरान फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पार्किंग एरिया में खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैली आग ने कई कारों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार से अफरा-तफरी मच गई। एयर शो पर भी इसका असर पड़ा और कुछ देर के लिए उसे रोकना पड़ा।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक लगभग 300 कारें जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पार्किंग एरिया की सूखी घास में आग लगने से ये हादसा हुआ।
चार दिन में दूसरा हादसा।
एयर शो प्रारम्भ होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को रिहर्सल के दौरान सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम के दो विमान आसमान में टकरा गए थे। उस हादसे में पायलट साहिल गांधी की मौत हो गई थी जबकि 2 पायलट घायल हो गए थे।
Related Posts
August 23, 2021 बाणगंगा थाना क्षेत्र की घटना में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, फरियादी से मिले फर्जी आईडी कार्ड की भी की जा रही जांच
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले के साथ की गई […]
August 10, 2023 लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त
जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : […]
January 18, 2020 ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ का हुआ आगाज, शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि के 'झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान' […]
May 15, 2020 लॉकडाउन कब समाप्त होगा ये बताना फिलहाल संभव नहीं- कलेक्टर इंदौर : जून माह तक लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा या नहीं यह अभी बताना संभव नहीं है। कोरोना […]
January 9, 2023 अपनी विरासत को संजोने वाला इंदौर स्वाद में भी लाजवाब है
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का […]
April 17, 2024 कमलनाथ के दो अनमोल रतन मिगलानी और कक्कड़
छापों और जांच के अनुभवी।
🔹कीर्ति राणा🔹
कमलनाथ चाहे केंद्र में मंत्री रहे हों, […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]