इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ.एसएन तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान इस वर्ष पांच रचनाकारों को दिया जाएगा। मीरा जैन (उज्जैन), डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी (इंदौर), कांता राॅय (भोपाल), डाॅ.प्रदीप उपाध्याय (देवास), डाॅ. पूजा मिश्रा (राजोद, धार) का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।
सम्मान के लिए गठित चयन समिति की अध्यक्ष सुषमा दुबे ने बताया कि मीरा जैन का लघुकथा के क्षेत्र में महती योगदान है। आप की अनेक पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी नवभारत समूह के संपादक हैं। प्रकृति और जल पर आप की अनेक पुस्तकें हैं। कांता राॅय लघुकथा शोध केंद्र भोपाल की निदेशक और लघुकथा वृत्त की प्रधान संपादक हैं। आप की कई पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. प्रदीप उपाध्याय, राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रहे हैं। व्यंग्य, कहानी और लघुकथा पर आप की दस पुस्तकें हैं।
चयन समिति की सुषमा दुबे ने बताया कि डाॅक्टर पूजा मिश्रा को यह सम्मान युवा प्रतिभावान रचनाकार के रूप में दिया जा रहा है। डाॅ. मिश्रा आयुष चिकित्सा अधिकारी हैं और उनके मुक्तक संग्रह का प्रकाशन हुआ है।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित समारोह में इन रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान का यह चौथा वर्ष है।
Related Posts
February 17, 2024 उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 फरवरी से
लोकसभा निर्वाचन-2024
भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा […]
January 11, 2023 समिट में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में करेंगे पूरी मदद – मुख्यमंत्री चौहान
मारीशस और यूरोपियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मिले।
मुख्यमंत्री चौहान से देश […]
March 6, 2021 पंचकुइया नाला बना कुश्ती एरिना, पहलवानों ने दिखाए दांव- पेंच
इंदौर : पंचकुइया स्थित नाले में शुक्रवार को पहली बार नगर निगम द्वारा दंगल का आयोजन किया […]
May 18, 2021 टीकाकरण की स्लॉट बुकिंग पर दलालों का कब्जा, दो आरोपी गिरफ्तार
बैतूल : निजी अस्पतालों की मनमानी और जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी ख़बरें लगातार सामने आ […]
October 15, 2023 शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि
माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो […]
July 13, 2022 श्री वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में गुरु महाराज के चरण पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानछत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा […]
September 5, 2020 विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की रखी आधारशिला इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में 2 करोड़ रुपए से […]