इंदौर: एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को बच्चों के साथ संवाद साधना, उन्हें मार्गदर्शन देना अच्छा लगता है। डयूटी से इतर जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे बच्चों के बीच पहुंच जाती है। शुक्रवार को पीपल्याहाना स्थित एंजेल स्कूल पहुंचकर बच्चों को उपयोगी बातें बताई। उन्होंने गुड टच, बैड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी। एसएसपी ने बच्चों को बताया कि करीबी रिश्तेदार, परिचित आस- पड़ौस के लोगों के बर्ताव पर ध्यान रखें। अगर कोई असामान्य ढंग से छुए तो उसका विरोध करें और उसकी शिकायत करें। उन्होंने कॅरियर को लेकर भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। पुलिस में आने के श्रीमती मिश्र के सवाल पर सभी बच्चों ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस में आने के लिए अच्छा खानपान, कड़ी मेहनत और बेहतर स्वास्थ्य जरूरी है। वे खूब पढ़ाई करें, भरपेट खाना खाएं और साथ में खेलकूद को भी अपनाएं। एसएसपी ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी।
स्कूल प्रबंधन की ओर से एसएसपी श्रीमती मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Related Posts
January 28, 2021 राशन माफिया दवे बन्धुओं के 5 मकानों पर चला बुलडोजर, अवैध हिस्से किए जमींदोज
इंदौर : राशन माफिया भरत दवे और श्याम दवे के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार को की […]
August 24, 2020 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में ही होगी कोरोना संक्रमण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका पर इंदौर हाईकोर्ट में ही सुनवाई होगी। […]
June 3, 2022 निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं, प्रत्याशी
इंदौर : सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक ख़बर को लेकर निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया […]
June 27, 2019 निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक […]
May 31, 2021 साढ़े 5 फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर, चार सौ से कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब काफी कम हो गया है। संक्रमित मामलों की तादाद कम होती […]
July 28, 2021 15 अगस्त के बाद गति पकड़ेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, मंत्री सिलावट से बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह
भोपाल : जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में […]
August 10, 2025 चित्रकला,भाषण और रंगोली स्पर्धाओं के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
करो या मरो" नारा, बना आजादी का मंत्र।
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या […]