हजारों रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्टा स्थित आकाश पिता चंपालाल उम्र 28 साल के रहवासी मकान पर विधिवत दबिश देकर तलाशी लेने पर घर में रखी पलंग पेटी से 7 पेटियों में रखी 350 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। इसकी कीमत 22700 रुपए बताई गई। आरोपी कब्जे से मदिरा को मौके से विधिवत जब्त कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में धारा 34(2) का प्रकरण कायम किया गया है।
उक्त कार्रवाई अनिल माथुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में वृत काछी मोहल्ला उप निरीक्षक बीडी अहरवार द्वारा की गईं। मनमोहन शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक, बालमुकुंद गौड़, बद्री सिंह जमरा, मुख्य आरक्षक विजय सूर्य और कुलदीप भी इस कार्रवाई में शामिल थे।
Related Posts
July 13, 2025 स्वच्छता सुपर लीग में भी शीर्ष पर रहकर इंदौर ने कायम की मिसाल
इंदौर : इंदौर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि स्वच्छता उसके लिए केवल एक अभियान […]
January 18, 2024 लोहे के स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का मुख्यमंत्री यादव ने किया अनावरण
विश्रामबाग में स्थापित की गई है राम मंदिर की यह प्रतिकृति।
जय श्रीराम के नारों से […]
July 16, 2022 जनता को साथ लेकर इंदौर की जरूरत के मुताबिक बनवाएंगे मास्टर प्लान
मास्टर प्लान-2035 : मंत्री से मिल आए, मुख्यमंत्री तारीफ कर गए, सांसद-मंत्री सहमत फिर भी […]
November 7, 2018 दिवाली प्रभात में जादुई पेटी से निकले सुमधुर गीत इंदौर:दिवाली उमंग, उल्लास और खुशियों का पर्व है। रोशनाई के इस पर्व पर सुमधुर संगीत की […]
February 6, 2021 सरकारी प्रतिभूतियों की सीधे ऑनलाइन खरीद कर सकेंगे रिटेल निवेशक, रिजर्व बैंक ने किया ऐलान
मुम्बई : भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत घोषणा के दौरान भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए […]
May 13, 2019 प्रियंका ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी, किया अनुष्ठान इंदौर: मालवा- निमाड़ की तीन लोकसभा सीटों इंदौर, उज्जैन और रतलाम में चुनाव प्रचार के लिए […]
February 5, 2025 मालवा मिल से भमोरी तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
सुपर कॉरिडोर पर पीपीपी मॉडल पर बनेगा स्टार्टअप पार्क।
योजना क्रमांक 172 में 17 […]