इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बन रहे सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट से घरेलू कचरे से करीब 500 टन बायो सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।
कचरे से सीएनजी बनाने का देश में पहला प्लांट।
लालवानी के अनुसार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्लांट के कई पार्ट्स विदेशों से आने थे। कोविड के कारण इसमें देरी हुई है लेकिन समय पर इसे पूरा करने के प्रयास जारी हैं। सांसद लालवानी ने ये भी बताया कि इस प्लांट के उदघाटन के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे।
सांसद लालवानी के साथ दौरे पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त संदीप सोनी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
September 10, 2022 श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर गया किशोर सोढा का ट्रंपेट वादन
इंदौर : एक दिन पूर्व संगीत के शौकीन इंदौरियों को सुनकार के बतौर यादगार और अविस्मरणीय […]
October 31, 2019 4 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, […]
July 22, 2023 सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा रविवार को
इन्दौर : बदलते परिवेश में बच्चों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से […]
October 27, 2023 चरण वंदन बनेगा जीत का चंदन..?
🔹कीर्ति राणा 🔹
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में चचेरे भाइयों का यह प्रेम और […]
March 11, 2024 लातूर के कवि प्रताप वाघमारे की काव्यकृति वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान के लिए चयनित
वसंत राशिनकर काव्य साधना पुरस्कारों की भी की गई घोषणा।
इंदौर : आपले वाचनालय एवं […]
April 27, 2021 संक्रमण दर में देखी जा रही स्थिरता, 18 फ़ीसदी दर के साथ मिले 18 सौ से अधिक नए संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये […]
December 12, 2024 गीता विषाद को प्रसाद में बदलने का ग्रंथ है : जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
गीता भवन में चल रहे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में आएंगे जगदगुरू वल्लभाचार्य गोस्वामी […]