इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बन रहे सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट से घरेलू कचरे से करीब 500 टन बायो सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।
कचरे से सीएनजी बनाने का देश में पहला प्लांट।
लालवानी के अनुसार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्लांट के कई पार्ट्स विदेशों से आने थे। कोविड के कारण इसमें देरी हुई है लेकिन समय पर इसे पूरा करने के प्रयास जारी हैं। सांसद लालवानी ने ये भी बताया कि इस प्लांट के उदघाटन के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे।
सांसद लालवानी के साथ दौरे पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त संदीप सोनी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
February 27, 2021 मराठी राजभाषा दिवस पर मिलेगी कविता, नाट्य गीत और समूह गीतों की दावत
इंदौर : मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 'कुसुमांजलि' का आयोजन रीगल तिराहा स्थित […]
October 22, 2021 चोरी की योजना बनाते पकड़े गए 4 बदमाश, ताला तोड़ने के औजार व चोरी की बाइक की गई जब्त
इंदौर : चोरी की योजना बनाते 4 बदमाशों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। […]
January 5, 2025 लगातार आठवी बार स्वच्छता में नंबर 01 आने के लक्ष्य के साथ निकाला गया स्वच्छता पैदल मार्च
निगम आयुक्त भी स्वच्छता पैदल मार्च में सफाई मित्रों के साथ हुए शामिल।
राजमोहल्ला से […]
February 7, 2022 रहे न रहे हम….महका करेंगे…
लता जी का जाना एक युग का अवसान है। वह लता जी जो सुरों का संज्ञान थी, भारत की पहचान थी। […]
December 25, 2018 कमलनाथ मंत्रिमंडल का गठन, 28 मंत्रियों ने ली शपथ भोपाल: लंबी जद्दोजहद के बाद मप्र के सीएम कमलनाथ का मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया। […]
October 18, 2020 शनिदेव के पूजन अभिषेक के साथ लगाए गए छप्पन भोग
इंदौर : जिले के एकमात्र गजासीन शनि मंदिर उषा नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर […]
November 24, 2024 स्टूडेंट्स के बीच इंदौर पुलिस चला रही साइबर जागरूकता अभियान
क्लॉथ मार्केट इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में लगी पुलिस की साइबर पाठशाला।
साइबर […]