राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर कोलकाता डिलेवरी देने जा रहे थे आरोपी।
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को इंदौर पुलिस ने अंजाम दिया है। उच्च क्वालिटी की अवैध ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) की तस्करी करने वाले ससुर दामाद को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7.695 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 7 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
आरोपी प्रतापगढ (राजस्थान) से ये ब्राउन शुगर लाकर हावड़ा कोलकाता ले जाने वाले थे।
आरोपियों को भैरू बाबा मंदिर के पास, पुरानी राजकुमार सब्जी मण्डी की ओर एक वजनदार बैग लेकर जाते हुए पकड़ा गया। बैग को चैक किया तो उसमें 08 नग बडी बडी प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में ब्राउन शुगर रखी पाई गई। मौके पर सभी ब्राउन शुगर के 08 पैकेटों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।
दोनों पकडे आरोपी ससुर – दामाद का नाम परसराम पिता स्व. लालूराम मेघवाल उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरोठा प्रतापगढ राजस्थान एवं धर्मेन्द्र पिता स्व. लालूजी चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम आक्याकला तह. ताल जिला रतलाम(म प्र) होना बताए गए। पूछताछ में आरोपी परसराम ने इससे पूर्व 02 बार और भी ब्राउन शुगर की डिलेवरी राजस्थान से लाकर हावडा में करना बताया।
पकडे गये आरोपियों को न्यायालय में पेश करके अवैध ब्राउन शुगर प्राप्त करने के स्रोत के सम्बंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Related Posts
November 11, 2018 मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया- चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम रविवार को इंदौर प्रेस क्लब […]
October 8, 2021 शासन- प्रशासन की अनुमति मिलते ही सजे गरबा पांडाल, शुरू हुई माता की आराधना
इंदौर : नवरात्रि की शुरुआत के साथ शासन- प्रशासन की सशर्त अनुमति मिलते ही कई स्थानों पर […]
May 8, 2020 मजदूरों को वापस लाने के लिए चलाई जा रहीं 50 ट्रेनें- नरोत्तम मिश्रा भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि
कोरोना चिंता की बात है घबराने की […]
March 18, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया धुलेंडी का पर्व, रंगों में सराबोर हुए हर उम्र के लोग
इंदौर : गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। […]
May 28, 2019 लालवानी ने रिकॉर्ड मतों से जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम इंदौर: भारी बहुमत से सांसद चुने गए शंकर लालवानी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के […]
March 5, 2022 बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी का निधन, पार्टी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी शुभांगीदेवी भगत का शनिवार […]
October 18, 2022 ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के कार्य में लाएं तेजी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : ओंकारेश्वर में आदि […]