मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क को किया निलंबित
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। सहायक ग्रेड तीन के बाबू द्वारा किए गए इस गबन की भनक तक अधिकारियों को नहीं थी। भोपाल से इस बारे में इंक्वायरी संबंधी पत्र आने के बाद मामले का खुलासा हो सका।
भोपाल से आई इंक्वायरी में 16 ऐसे ट्रांजेक्शन के बारे में इंगित किया गया था, जो एक ही खाते से जुड़े थे।
एक करोड़ से ज्यादा का गबन।
बताया जाता है कि कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा के क्लर्क मिलाप चौहान ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि अपनी पत्नी और एक प्राइवेट कंपनी एक्स्ट्रीम सॉल्यूशन के खाते में ट्रांसफर कर दी। प्रारंभिक जांच में ही गबन का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है।
तीन साल से चल रहा था गबन का खेल।
मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क मिलाप चौधरी ने तीन सालों में एक करोड़ चार लाख रुपये पत्नी और उसकी निजी कंपनी के खाते में जमा करवाए। कलेक्टर इलैय्या राजा टी ने क्लर्क मिलाप चौहान को निलंबित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बताया जाता है कि जांच आगे बढ़ने पर गबन की राशि का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। कलेक्टर ने एडीएम राजेश राठौर को जांच का जिम्मा सौंपा है।
Related Posts
April 6, 2020 दिये जलाने से परहेज करने वाले ही हैं कोरोना के फैलाव के जिम्मेदार- विजयवर्गीय इंदौर : कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करने और उनकी […]
February 29, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र में 17 हजार करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
इंदौर संभाग के जिलों को सिंचाई, पेयजल, उद्योग आदि क्षेत्र में दी बड़ी सौगातें।
इंदौर […]
July 5, 2025 नव निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को इंदौर आएंगे
7 जुलाई को होगा शुभकारज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।
इंदौर : भाजपा […]
October 4, 2020 सैलानियों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
इंदौर : चोरल डैम पर भ्रमण के लिए गए लोगों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को जेल भेज […]
January 9, 2022 प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय अनुष्ठान
इंदौर : संस्था चैतन्य भारत एवं गौसेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री […]
February 5, 2021 महिला दिवस, 8 मार्च से शराब बंदी अभियान चलाएंगी उमा भारती
भोपाल : नई शराब दुकानें खोलने का प्रस्ताव लाकर किरकिरी करा चुकी शिवराज सरकार को पूर्व […]
September 5, 2020 इंदौर से रीवा जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल इंदौर : शनिवार को इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे […]