मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क को किया निलंबित
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। सहायक ग्रेड तीन के बाबू द्वारा किए गए इस गबन की भनक तक अधिकारियों को नहीं थी। भोपाल से इस बारे में इंक्वायरी संबंधी पत्र आने के बाद मामले का खुलासा हो सका।
भोपाल से आई इंक्वायरी में 16 ऐसे ट्रांजेक्शन के बारे में इंगित किया गया था, जो एक ही खाते से जुड़े थे।
एक करोड़ से ज्यादा का गबन।
बताया जाता है कि कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा के क्लर्क मिलाप चौहान ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि अपनी पत्नी और एक प्राइवेट कंपनी एक्स्ट्रीम सॉल्यूशन के खाते में ट्रांसफर कर दी। प्रारंभिक जांच में ही गबन का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है।
तीन साल से चल रहा था गबन का खेल।
मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क मिलाप चौधरी ने तीन सालों में एक करोड़ चार लाख रुपये पत्नी और उसकी निजी कंपनी के खाते में जमा करवाए। कलेक्टर इलैय्या राजा टी ने क्लर्क मिलाप चौहान को निलंबित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बताया जाता है कि जांच आगे बढ़ने पर गबन की राशि का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। कलेक्टर ने एडीएम राजेश राठौर को जांच का जिम्मा सौंपा है।
Related Posts
October 19, 2021 अलीराजपुर आएं तो नट्टी के ढाबे पर जरूर जाएं
कभी भूल नहीं पाएंगे अंचल के पारम्परिक भोजन का स्वाद
इंदौर, प्रदीप जोशी। मालवा के […]
February 9, 2023 गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
युवती को बचाने आगे आने पर सिरफिरे आशिक ने मारी थी गोली।
रेलवे स्टेशन परिसर में घटित […]
December 22, 2020 बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति- नीति और विचारधारा का पढ़ाया गया पाठ
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रं. 4 के शहीद भगतसिंह मंडल में रविवार से चल रहे दो दिवसीय […]
April 22, 2020 कोरोना से निपटने के इंतजामों से संतुष्ट है केंद्रीय दल, फल- सब्जियों की जल्द होगी आपूर्ति- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को […]
February 21, 2024 नगर निगम के जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बीजेपी ने तय किए सभी 22 जोन अध्यक्ष के प्रत्याशी।
जोन क्षेत्र में कार्यों के संचालन […]
May 16, 2022 दिगंबर जैन समाज के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया उपचार
जैन युवा प्रकोष्ठ के आयोजन में सामाजिक संसद के पदाधिकारी भी पहुँचे।
इंदौर : सकल […]
April 29, 2019 शंकर की नामांकन रैली में शामिल हुए शिव, कांग्रेस पर प्रदेश को लूटने का लगाया आरोप इंदौर: बीजेपी के इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी यूं तो अभिजीत मुहूर्त में […]