इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों को 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इंदौर नगर पालिका निगम कर्मचारी परिषद अध्यक्ष सुनील बंसल, राजेंद्र कुमार यादव एवं भरत सिंह चौहान ने बताया कि शासन आदेश अनुसार नगर निगम कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को भी इस जुलाई माह में 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने प्रदान कर दी है । बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने से इस जुलाई माह में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जैसे_ सफाई मित्रों ,चपरासी ,माली, बेलदार ,चौकीदार आदि को ₹1000 से 1500 तक बढ़ा हुआ वेतन तथा तृतीय श्रेणी कर्मचारी जैसे _क्लर्क ,सीनियर क्लर्क, हेड क्लर्क, ड्राइवर ,दरोगा, बिल कलेक्टर, उप निरीक्षक ,निरीक्षक आदि को 1500 सौ से 2500 रुपए तक बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।मांग स्वीकृत करने पर बंसल ,यादव एवं चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
October 1, 2020 माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी रहे नदारद…!
इंदौर : स्व. माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर […]
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
March 11, 2023 मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता की जमानत मंजूर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के नेता […]
June 5, 2020 निगमायुक्त ने गोबर से बनें गमलों में किया पौधारोपण इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में […]
September 17, 2021 जिला भाजपा ने भी मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, उनके जीवन पर केंद्रित लगाई प्रदर्शनी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा और समर्पण […]
June 14, 2024 15 जून से इंदौर – निजामुद्दीन के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से निजामुद्दीन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल […]
June 18, 2016 7th पे कमीशनः सिफारिशों से 30% ज्यादा बढ़ेगी सैलरी? 15 दिन कैबिनेट करेगी फैसला नई दिल्ली. केंद्र सरकार के 30 लाख से ज्यादा इम्प्लॉइज की सैलरी में 18 से 30 फीसदी तक की […]