इंदौर : आबकारी विभाग के अमले ने सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी की टीम अलसुबह से चंदन नगर शराब दुकान के आसपास मौजूद थी । सूचना के मुताबिक सुबह चार बजे बाहर से आई गाडी में धार जिले में बिकने वाली शराब आई जिसे दुकान खोलकर उसके अंदर रखा गया । इसके बाद आबकारी की टीम जांच करने पहुँची तो बड़ी मात्रा में दुकान से शराब मिली। मामले की जानकारी कलेक्टर मनीष सिंह को भी दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने इस बात की पुष्टि की है। शराब बाहर की है जिसे यहां से नही बेचा जा सकता। इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि दुकान पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया जाए तो कई चौकाने वाले खुलासे होंगे क्योंकि इस दुकान पर काफी समय से बाहर की शराब लायसेंस शर्तो का उल्लंघन कर बेची जा रही थी।
Related Posts
June 14, 2023 सतपुड़ा भवन में आग की घटना की जांच में आई तेजी
जांच समिति ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित कर सागर लैब में भिजवाए।
अधिकारी - […]
July 19, 2021 यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से लिए सुझाव, स्पॉट निरीक्षण कर जानी समस्याएं
इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोगों से सुझाव लिए […]
December 10, 2021 स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मनोरमागंज […]
October 30, 2022 गुजरात के मोरबी में 140 बरस पुराना केबल ब्रिज टूटा, 50 से अधिक लोगों की नदी में डूबने से मौत..
रेनोवेशन के बाद इसी हफ्ते खुला था केबल ब्रिज।
400 लोगों के नदी में गिरने की है […]
February 10, 2025 जीआईएस से मप्र का इंडस्ट्रियल सेक्टर होगा बूस्टअप : सीएम डॉ.यादव
इन्वेस्टर्स के लिए आइडियल डेस्टिनेशन बन रहा है मध्यप्रदेश।
इंदौर : मध्यप्रदेश में […]
November 18, 2021 11 दिसम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा निराकरण
इंदौर : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार पालीवाल […]
October 8, 2023 आध्यात्मिक पर्यटन पर ‘सविष्कार’ मालवा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
इन्दौर : उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में सविष्कार […]