ब्रह्मलीन महंत बद्रीनंद महाराज का षोडशी कार्यक्रम सम्पन्न

  
Last Updated:  October 8, 2020 " 10:40 pm"

इंदौर : ब्रम्हतीर्थ जानापाव के महंत बद्रीनंद महाराज के ब्रम्हलीन होने पर उनका षोडशी कार्यक्रम जानापाव पर गणेश पूजन, अभिषेक, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं आरती के साथ देश के अनेक संतों-महंतों की मौजूदगी में की गई। परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा ने बताया कि प्रख्यात संत महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, पंजाब के संत मुक्तानंद बापू, उज्जैन के संत हीरानंद बाबा एवं संत सुखदेवानंद सहित अनेक संतों ने ब्रम्हलीन संत के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया। राज्य की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने भी विधायक रमेश मेंदोला के साथ पुष्पांजलि समर्पित की।
परशुराम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा, पं. गोविंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष पं. संजय मिश्रा सहित महासभा के अनेक सदस्यों ने पूरे समय व्यवस्थाएं संभाली। सुबह से शुरू हुए षोडशी कार्यक्रम में संतों-महंतों एवं भक्तों का आगमन जारी रहा। राज्य के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, सर्व ब्राम्हण समाज की ओर से मनीषा शिरोडकर, गायत्री तिवारी, निशी चतुर्वेदी, चिंटू वर्मा, तनु उपाध्याय आदि ने भी ब्रम्हलीन संतश्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, महू के पं. रामकिशोर शुक्ला, पं. राधेश्याम गुरूजी, उज्जैन के संत लाल बाबा, फौजी बाबा एवं यशराज अग्निहोत्री ने भी जानापाव तीर्थ पहुंचकर तपोनिष्ठ संत के चित्र का पूजन किया। पूरे दिन 3 हजार से अधिक भक्तों ने ब्रम्हलीन संतश्री को पुष्पांजलि समर्पित की। इस दौरान परशुराम महासभा के आग्रह पर आगंतुकों ने सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग भी किया। जो लोग मास्क पहनकर नहीं आए थे, उन्हें महासभा की ओर से मास्क भी भेंट किए गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *