इंदौर, 10 अप्रैल 2017
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने डॉ.अम्बेडकर नगर (महू) में निर्माणाधीन कालोनी नेक्सस बिल्डकॉन डायरेक्टर नरेन्द्र पिता ओंकारसिंह व अन्य के नाम दर्ज कालोनी की विकास अनुमति निरस्त कर दी है। मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं उसके अधीन बनाये गये मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत नियम-2014 के अधीन ग्राम पानदा तहसील डॉ.अम्बेडकर नगर महू जिला इंदौर की कालोनी को जुलाई 2016 में विकास अनुमति जारी की गई थी।
यह विकास अनुमति अनुविभागीय अधिकारी डॉ.अम्बेडकर नगर महू द्वारा कालोनी को प्रदान की गई थी। कालोनाइजर द्वारा प्रश्नाधीन भूमि का विकास कार्य जारी होकर बाउण्ड्रीवाल, समतलीकरण व रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त भूमि के संबंध में तहसीलदार महू द्वारा परीक्षण उपरान्त पाया गया कि उक्त भूमि में दर्ज नाम त्रुटिपूर्ण है तथा उक्त भूमि के संबंध में संबंधित कम्पनी द्वारा गलत तरीके से कागज प्रस्तुत कर विकास अनुमति प्राप्त की गई है। उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कलेक्टर श्री पी. नरहरि के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर महू द्वारा दिये गये प्रतिवेदन से सहमत होते हुए नेक्सस बिल्डकॉन को प्रदान की गई विकास अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
Related Posts
June 6, 2022 इंदौर जिला पंचायत और चारों जनपद पंचायतों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी घोषित
इंदौर : बीजेपी ने इंदौर जिला पंचायत और चारों जनपद पंचायतों के वार्डों के लिए अपने […]
May 16, 2024 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया माता सीता का प्राकट्य दिवस
तुलसीनगर स्थित राम जानकी मंदिर में सीता नवमी पर माता सीता को अर्पित किए गए 56 […]
November 1, 2022 कार से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ाया
पुलिस के लगातार पीछा करने पर कार छोड़कर भागे अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के […]
July 26, 2020 पीएम मोदी ने सीएम शिवराज की पूछी कुशलक्षेम, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। भोपाल : कोरोना संक्रमित होने के बाद निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रदेश के सीएम […]
March 11, 2024 ज्ञानवापी की तर्ज पर भोजशाला का भी होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
हाई कोर्ट ने एएसआई को विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर डेढ़ माह में रिपोर्ट पेश करने का […]
November 14, 2018 एक-दूजे के हुए रणवीर-दीपिका इटली: रील लाइफ के बाजीराव- मस्तानी मंगलवार को रियल लाइफ में एक-दूजे के हो गए। 6 साल तक […]
August 9, 2021 मोहर्रम के दौरान सरकारी ताजिया, झांकियां रहेंगे प्रतिबंधित, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से करवाया जाएगा पालन
इंदौर : अगस्त माह में आनेवाले मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने […]