इंदौर : जुलाई से अब तक का डाटा उठाकर देखें तो कोरोना संक्रमण इंदौर में लगातार ऊंचाई की ओर जा रहा है। बुधवार 9 सितंबर को तो कोरोना ने सबसे लंबी छलांग लगाते हुए तिहरा शतक लगा दिया। उधर 6 मरीजों की जान भी कोरोना से चली गई। देखने में बुधवार के संक्रमित आंकड़े भयावह लग सकते हैं लेकिन टेस्टिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो अनुपातिक रूप से संक्रमण 10 फीसदी से नीचे रहा जो बीते दिनों के मुकाबले कम है।
312 नए संक्रमित मामले आए सामने।
बुधवार को 787 सैम्पल लिए गए। बैक लॉग मिलाकर 3245 सैम्पलों की जांच की गई।2888 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 44 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया। देखा जाए तो तीन हजार से ज्यादा सैम्पल टेस्टिंग किए जाने से संक्रमण का आंकड़ा बढा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन औसत संक्रमित मरीजों की तादाद 10 फीसदी से भी कम है।
आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 242065 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से 15764 सैम्पलों संक्रमित पाए गए हैं।
6 और मरीजों की कोरोना से मौत।
बुधवार को 6 और कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें जोड़कर इंदौर में कुल 438 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
230 मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
बुधवार को 230 मरीजों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई। इन्हें मिलाकर अब तक 10949 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।4377 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
March 11, 2025 अमेरिका से व्यापार वार्ता में भारतीय खाद्य तेल उद्योग के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दें सरकार
सोपा के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखकर किया […]
July 12, 2025 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में झलकेगा ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य
रविवार, 13 जुलाई को मरीमाता चौराहे से महेश्वर और वहां से 14 जुलाई को 180 कि.मी. लंबी […]
February 16, 2022 मंत्री सिलावट ने बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया […]
June 24, 2021 जबलपुर में मृत शिक्षकों को भी दे दी ट्रेनिंग, जारी कर दिए सर्टिफिकेट, अब बता रहे मानवीय भूल…!
जबलपुर : टीचरों की ट्रेनिंग के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. प्रातींय शिक्षण […]
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
September 16, 2019 बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं ले रही कमलनाथ सरकार- राकेश सिंह इंदौर : मप्र का अधिकांश इलाका बाढ़ की चपेट में है। कई गांव और शहर डूब में आ गए हैं। […]
April 29, 2022 कोरोना काल में भी मप्र में 40 हजार करोड़ का निवेश हुआ- मुख्यमंत्री चौहान
राज्य शासन जारी करेगा नई स्टार्ट अप नीति।
केवल सबसे क्लीन नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी […]