इंदौर : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल के मामले में 17 सितंबर को सुनवाई हुई। यह सुनवाई न्यायाधीश सुबोध अभ्यकर की कोर्ट में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा। इसके पहले पीड़िता पक्ष की और से उनके वकील ने कोर्ट के सामने अपने तर्क रखे और दस्तावेश पेश किए।
दरअसल बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज किया गया है, तभी से आरोपी करण मोरवाल फरार है। आरोपी की तलाश में महिला थाना व इंदौर क्राइम ब्रांच लगी हुई है। बावजूद इसके आरोपी हाथ नहीं आ रहा है। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार 10 से अधिक बार टीम ने आरोपी के घर सहित अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी है, बावजूद इसके आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फरार आरोपी के विरूद्ध 5 हजार रूपए के इनाम की भी घोषणा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।इसके साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी जाएगी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी के पोस्टर बड़नगर समेत अन्य स्थानों पर चस्पा किए हैं।
Related Posts
June 20, 2025 अतुल, विकास, सुधीर, धर्मेश, पूनम,विजय ने जीते प्रारंभिक मुकाबले
मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के तहत […]
July 11, 2024 ग्राम अलवासा के वैष्णोंधाम मंदिर में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा
महंत, सेवक और पुजारी को बंधक बनाकर नकदी, दानपेटी व सोने का लॉकेट ले उड़े।
इंदौर : […]
August 6, 2023 वार्ड 61 में विधायक विजयवर्गीय ने 50 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन
नि:शुल्क सिलाई कड़ाई एवं मेकअप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
महिलाओं को सीधे रोज़गार […]
February 16, 2025 फ्लाइट में सफर करते मोनालिसा का वीडियो वायरल
मुंबई : महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए अपनी मंजरी आंखों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल […]
December 29, 2022 स्लम बस्तियों में जगाया जाएगा देशभक्ति का अलख
देशभक्ति पर केंद्रित होगी फैंसी ड्रेस और गायन प्रतियोगिता।
सेवा सुरभि और अन्य […]
June 16, 2017 मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है महाराष्ट्र बीजेपी: देवेंद्र फडणवीस मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में बीजेपी की इकाई […]
May 22, 2022 अनिल शर्मा बीजेपी झुग्गी – झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक नियुक्त
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन […]