इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 08 नवम्बर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली दीपोत्सव नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज के मंगला शासन में मनाया जाएगा।
देव दीपावली के इस दिन का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं। इस दिन दीपदान की भी खासी अहमियत मानी जाती है।इसलिए अनेक श्रद्धालु देवस्थान में दीप दान करने आते हैं।
इसवर्ष चंद्रग्रहण के कारण ग्रहण शुद्ध होने के पश्चात पूरे देवस्थान को पानी से धोया जाएगा साथ ही एकांत में भगवान का महाभिषेक ओर भगवान के सभी विग्रह और पार्षद के स्वरूप को भी स्नान कराया जाएगा तत्पश्चात प्रभु का श्रृंगार कर भोग लगाया जाएगा। रात्रि 9 बजे पट खोले जाएंगे।इसी बीच रात 8 बजे से दीपक लगना शुरू हो जाएंगे। लगभग 10 हजार दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा। ग्रहण काल के कारण इस बार देर से पट खुल सकेंगे। रात 9 बजे प्रभु वैंकटेश की महाआरती की जाएगी। उसके बाद देररात तक प्रभु के दर्शन होंगे। चारों ओर कतारबद्ध दीपों की श्रृंखला नजर आएगी।बाहर मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक दीपो की छटा बिखरी दिखाई देगी।
इसी के साथ निज मंदिर में सुंदर रंगोली का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।
Related Posts
August 13, 2023 मराठी भागवत कथा में कथाकार ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
इंदौर : भगवान की एक एक लीला के अनेक अर्थ और रहस्य होते हैं, जिन्हें समझना सामान्य […]
August 16, 2020 लोक अभियोजन कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस इंदौर : 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय में जिला लोक अभियोजन […]
November 17, 2023 मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान […]
December 13, 2019 भक्तिभाव के साथ मनाई गई दत्त जयंती, सिंधिया ने लिया अण्णा महाराज से आशीर्वाद इंदौर : श्री दत्त जयंती का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दत्त मन्दिरों और […]
May 13, 2021 आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बोले सिलावट, कोरोना से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस […]
March 21, 2025 आरोग्य भारती ने आयोजित किया किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग
इंदौर : आरोग्य भारती मालवा प्रान्त की इंदौर महानगर शाखा द्वारा किशोरावस्था स्वास्थ्य […]
January 9, 2024 Bettilt com520 (2) Bettilt com Türkiye'de En İyi Online Bahis ve Casino Sitesi
Bettilt com, Türkiye'deki […]