इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 08 नवम्बर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली दीपोत्सव नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज के मंगला शासन में मनाया जाएगा।
देव दीपावली के इस दिन का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं। इस दिन दीपदान की भी खासी अहमियत मानी जाती है।इसलिए अनेक श्रद्धालु देवस्थान में दीप दान करने आते हैं।
इसवर्ष चंद्रग्रहण के कारण ग्रहण शुद्ध होने के पश्चात पूरे देवस्थान को पानी से धोया जाएगा साथ ही एकांत में भगवान का महाभिषेक ओर भगवान के सभी विग्रह और पार्षद के स्वरूप को भी स्नान कराया जाएगा तत्पश्चात प्रभु का श्रृंगार कर भोग लगाया जाएगा। रात्रि 9 बजे पट खोले जाएंगे।इसी बीच रात 8 बजे से दीपक लगना शुरू हो जाएंगे। लगभग 10 हजार दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा। ग्रहण काल के कारण इस बार देर से पट खुल सकेंगे। रात 9 बजे प्रभु वैंकटेश की महाआरती की जाएगी। उसके बाद देररात तक प्रभु के दर्शन होंगे। चारों ओर कतारबद्ध दीपों की श्रृंखला नजर आएगी।बाहर मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक दीपो की छटा बिखरी दिखाई देगी।
इसी के साथ निज मंदिर में सुंदर रंगोली का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।
Related Posts
May 23, 2022 सांवेर में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे मंत्री सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार, 23 मई को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम […]
February 27, 2017 एक गलत ट्वीट ने बदल दी 180 किलो वजनी पुलिस अफसर की जिंदगी नीमच।मशहूर लेखिका शोभा डे की ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के नीमच जिले […]
January 7, 2023 सीएम के पुतला दहन मामले में सज्जन वर्मा को मिली जमानत
इंदौर : कुछ वर्ष पूर्व गीता भवन चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आम जनता की […]
June 2, 2025 मप्र में पहली बार कार टी सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर के मरीज का किया गया इलाज
इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया गुना निवासी मरीज का इलाज।
इंदौर : […]
September 22, 2022 स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण : पश्चिम जोन में मप्र को मिला पहला स्थान
जिलों की श्रेणी में इंदौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान।
स्वच्छ […]
May 21, 2022 निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में बीजेपी, नगर, मंडल पदाधिकारियों की बैठक में किया मंथन
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई […]
October 27, 2020 नोट के दम पर सरकार बनाने वालों के खिलाफ करें वोट- गुड्डू
इंदौर : सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने कहा है कि […]