इंदौर : कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपी, आजाद नगर पुलिस की गिऱफ्त में आए हैं। आरोपियों के कब्जे से 98 हजार रुपए मूल्य की देशी- विदेशी शराब जब्त की गई है।
आजाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब नेमावर रोड से इंदौर लाई जा रही है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची। संदिग्ध वाहनो को चेक करने के दौरान नेमावर ब्रिज के नीचे से एक सफेद रंग की स्विफट डिजायर कार क्रं. MP-09-TA-6434 आती दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया तो उसमे तीन व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजू सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 27 साल निवासी 31/05 ईदरिस नगर मुसाखेडी आजादनगर इंदौर, आकाश पिता सुरेश कौशल उम्र 28 साल निवासी 85, शाटम पार्क कॉलोनी मुसाखेडी आजाद नगर इंदौर और विनय पिता सुरेश कौशल उम्र 24 साल निवासी 85 शाटम पार्क कॉलोनी, मुसाखेडी आजाद नगर इंदौर होना बताए। तलाशी के दौरान कार की डिक्की खुलवाने पर उसमें अवैध शराब रखी पाई गई। इसमें देशी प्लेन सफेद की कुल 13 पेटी, प्रत्येक पेटी मे 45 क्वार्टर, कुल 585 क्वार्टर, 05 पेटी अंग्रेजी शराब लंदन प्राईड व्हिस्की, प्रत्येक पेटी मे 48 क्वार्टर, कुल 240 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब गोवा व्ह्सिकी की 15 बोतल पाई गई। इसपर अवैध शराब मय स्विफ्टर डिजायर कार सहित जब्त कर आरोपियों को बन्दी बना लिया गया।
उनके विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है।
Related Posts
April 26, 2021 मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो होगी जेल, जनता कर्फ्यू रहेगा जारी- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का दावा है कि जनता कर्फ्यू के रिजल्ट अब आना शुरू हो गए […]
October 23, 2024 वरिष्ठ नेताओं को घर जाकर दिलाई बीजेपी की सक्रिय सदस्यता
पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे,पूर्व विधायक एवं राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन एवं वरिष्ठ […]
October 1, 2021 आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम […]
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]
January 5, 2021 मानव जीवन की धन्यता परमार्थ और परोपकार जैसे सद्कर्मों में है- जगतगुरु स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
इंदौर : वेदांत चिंता नहीं, चिंतन का पक्षधर है। चिंता किसी भी समस्या का समाधान नहीं […]
November 13, 2021 ज्योति तोमर के केंद्रीय खनिज अन्वेषण निगम में संचालक नियुक्त होने पर लगा बधाइयों का तांता
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता […]
September 24, 2022 चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तख्ता पलट की अटकलें सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल..!
इंदौर : सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर पर ये अटकलें जोरों पर हैं कि चीन में राष्ट्रपति शी […]