इंदौर : बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्रवण के अंतिम सोमवार को मठ परिसर स्थित हंसेश्वर महादेव का 151 कमल के फूलों से शिव नाम से सहस्त्रार्चन किया गया। मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में भक्तों ने सुबह से शाम तक विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया। सुबह 11 पंडितों ने लघु रूद्राभिषेक किया, वहीं दोपहर में महामृत्युंजय महामंत्र का पाठ भी किया गया। मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि संध्या को मंदिर पर बाबा अमरनाथ की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी के निर्माण में बर्फ, सूखे मेवों एवं फूल-पत्तियों के अलावा कमल के पुष्पों का उपयोग भी किया गया। श्रावणी अनुष्ठान का समापन रविवार 22 अगस्त को होगा। उसी दिन नव स्थापित संस्कृत पाठशाला के 21 बटुकों का श्रावणी उपाकर्म भी सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।
Related Posts
July 22, 2023 पोलिसिंग इन इंडिया, ट्रायल्स एंड ट्रिबुलेशंस का विमोचन
पूर्व आईपीएस अखिलेश झा ने लिखी है यह पुस्तक।
कर्तव्यपथ पर चलते हुए आनेवाली कठिनाइयों […]
November 11, 2019 इंदौर – इच्छापुर हाइवे पर यात्री बस पलटी, 7 यात्री घायल इंदौर : बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात […]
March 2, 2022 सोशल बार में चोरी की योजना बना रहे 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चोरों की टोली की घेराबंदी कर खजराना पुलिस ने 4 बदमाशों को बन्दी बनाया है। बताया […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
August 7, 2021 देवास में मनमाने बिजली बिल थमाए जाने के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
देवास : बिजली बिलों में लूट और विभाग में हो रही अनियमितताओं के विरोध में जिला (शहर) […]
June 2, 2025 05 जून को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव दक्षिण दर्शन यात्रा ट्रेन
“दक्षिण दर्शन यात्रा” कराएगी तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम […]
May 5, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : लालवानी
प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, दुनिया का नेतृत्व कर रहे - मनोज पटेल।
देपालपुर […]