इंदौर : स्वच्छ सुन्दर इन्दौर में चार चाँद लगाती एक अनुकरणीय मिसाल कालिन्दी कुँज की रहवासी समिति ने पेश की है।
समिति ने बच्चों से क्लब गार्डन की दीवारों को चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए खूबसूरत चित्रकारी से सुशोभित करवा दिया। इससे क्लब गार्डन की दीवारों की खूबसूरती बढ़ गई वहीं कालिन्दी कुँज के बच्चों की प्रतिभा व रचनात्मकता से भी शहरवासी रूबरू हो सके।
लाखों रुपए बचा सकता है नगर निगम।
समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक नगर निगम शहर भर की दीवारों पर प्रोफ़ेशनल कलाकारों से पेंटिंग्स बनवा रहा है। वहीं हमारे नन्हें कलाकारों ने नाममात्र के खर्च व सीमित साधनों से सुंदर पेंटिंग बनाकर प्रशासन को यह सँदेश देने की कोशिश की है कि अगर यही काम निगम प्रशासन स्कूल-कॉलेज के बच्चों से करवाता तो बहुत कम खर्च में शहर को चमकाया जा सकता था। इससे शहर के बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौक़ा भी मिल जाता।
कालिन्दी कुँज रहवासी समिति के सचिव अमित अग्रवाल के विचार व पहल को मूर्त रूप देने में स्मिता जैन, गौरव अग्रवाल,कमलेश नवाल,विपिन कुलकर्णी सहित सुपरवाइजर मोहन व बबलू का योगदान सराहनीय रहा।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार दम्पत्ति बीआर बोदडे व श्रीमति बोदडे थे।
Related Posts
October 24, 2020 पांच हजार से अधिक टेस्टिंग में 5 फीसदी मिले संक्रमित, 6 मरीजों की मौत
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर […]
March 24, 2025 वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल
शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु […]
April 16, 2021 सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय भी हुए संक्रमित
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। MP में कोरोना अब […]
January 27, 2023 तेल व्यापारी के साथ लाखों की लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों ने थाना लसुडिया क्षेत्र में फरियादी से मारपीट कर दोपहिया वाहन व करीब 02 लाख […]
May 1, 2021 तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को […]
July 3, 2021 कोरोना संक्रमण में आ रहा उतार- चढ़ाव, सावधानी व सतर्कता रखने की है जरूरत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच फिलहाल संक्रमित मामले न्यूनतम जरूर हो गए […]
February 7, 2021 मूलभूत समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभा रहीं लोक अदालतें
इंदौर : जन सामान्य की जल,मल,सड़क विद्युत, प्रकाश, स्वच्छता, नाली, परिवहन सेवा, अस्पताल, […]