इंदौर: श्रीराम सेवा समिति के बैनर तले श्रावण के दूसरे सोमवार पर मातृशक्ति कावड़ यात्रा निकाली गई। कमला नेहरू कॉलोनी स्थित खड़े गणपति मन्दिर से निकाली गई इस कावड़ यात्रा में हजारों महिलाओं ने शिरकत की। कावड़ यात्रा को केदारनाथ दर्शन यात्रा नाम दिया गया था। एक सुसज्जित रथ में केदारनाथ बाबा के विग्रह को विराजित किया गया था। भक्तगण रथ को हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई उज्जैन नाका महाराणा प्रताप नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां कावड़ में लाए गए जल से महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस जल को जमीन में उतारने का प्रबंध भी किया गया था ताकि जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।
Related Posts
August 30, 2021 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित
इंदौर : प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत आम लोगों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम […]
January 14, 2024 गांधी हॉल परिसर में हजारों पतंगों से बनाया गया प्रभु श्रीराम का विशाल चित्र
कला स्तंभ के बैनर तले कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का तीन दिनी महोत्सव […]
December 18, 2019 राजयोगिनी दादी जानकीजी के सान्निध्य में होगा ब्रह्माकुमारी विवि के इंदौर जोन का स्वर्ण जयंती समारोह इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के इंदौर जोन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण […]
January 1, 2023 बहुमंजिला इमारत की 9 वी मंजिल से गिरकर युवती की मौत
इंदौर :1 जनवरी देर रात को तुकोगंज थाना क्षेत्र में 9 मंजिला इमारत से गिरकर युवती की मौत […]
November 19, 2020 पीपल्याहाना ब्रिज का सांसद लालवानी ने किया निरीक्षण, अगले माह सीएम शिवराज कर सकते हैं लोकार्पण
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को पीपल्याहाना ब्रिज का निरीक्षण किया और […]
January 27, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का क्रम जारी, केवल 21 नए संक्रमित मामलों की हुई पुष्टि
इंदौर : कोरोना वायरस के सिमटने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जितने […]
August 2, 2022 नागपंचमी पर कालेश्वर धाम मंदिर पर निर्वाचित महापौर ने किया अभिषेक
इंदौर : नाग पंचमी पर कालेश्वर धाम मंदिर पर मार्कण्डेय अनुष्ठान 51 जोड़ों द्वारा किया […]