देवास : किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने और बीते वर्ष की बीमा राशि उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
खराब सोयाबीन फसलों का दें मुआवजा।
राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बीते दिनों बारिश नहीं होने से सोयाबीन की फसलें खराब हो गई हैं। फसलों में फली नहीं आने से किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। बीते वर्ष की बीमा राशि का भुगतान भी किसानों को नहीं किया गया है। किसानों के समक्ष भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। कांग्रेस ने ज्ञापन के जरिए राज्यपाल से मांग की है कि राहत राशि की अंतिम किश्त का भुगतान किसानों को जल्द किया जाए। खाद की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जाए और बिजली के बिल माफ किए जाए। बकाया बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने के साथ पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने शिवराज सरकार को चेतावनी दी कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
Related Posts
October 4, 2021 यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जागृति का ब्राह्मण एकता परिषद ने किया सम्मान
इंदौर : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एक सादे समारोह में यूपीएससी की परीक्षा महिला […]
January 12, 2021 लीडरशिप सर्वे में नम्बर वन रहे सांसद लालवानी को बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
इंदौर : आईआईएम के प्रोफेसर द्वारा किए गए नेतृत्व क्षमता सर्वे में नंबर वन आने के बाद […]
August 4, 2021 शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई गांव जलमग्न, राहत और बचाव में जुटे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ
शिवपुरी : जिले में बारिश का कहर जारी है। मणिखेड़ा डेम ओवरफ्लाे हाेने पर रात काे आठ गेट […]
September 12, 2021 16 व 17 सितंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे गडकरी, कई सौगातों का हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में […]
June 2, 2023 चिंता मत करो बहन, तुम्हारा भाई अभी जिंदा है
राजनगर निवासी ममता पगारे को ये कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिया दिलासा।
मुख्यमंत्री के […]
April 30, 2023 विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में पहले दिन खेले गए 15 मैच
विधायक शुक्ला ने पराजित टीमों को भी दिया सांत्वना पुरस्कार।
इंदौर : विधायक संजय […]
August 31, 2022 गंदगी में और बिना लाइसेंस के बेकरी उत्पाद बनाने वाले फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : बगैर लाइसेंस एवं गंदगी पूर्ण वातावरण में टोस्ट एवं अन्य बेकरी उत्पाद निर्माण […]