मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं । 87 साल के अभिनेता धर्मेंद्र ने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। धर्मेंद्र, सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ में नजर आने वाले हैं, जो एक पीरियड ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में मुगल साम्राज्य से जुड़ी बातों को दिखाया जाएगा। इसी सीरीज में धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने किरदार से जुड़े लुक को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लाल रंग की सूफी संत की ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को शेयर करते हुए अभिनेता धमेंद्र ने लिखा है कि ‘फ्रेंड्स मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जो एक सूफी संत थे। मेरा छोटा बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए’। सोशल मीडिया पर लोग धर्मेंद्र को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे। अकबर ने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में मकबरा भी बनवाया था।
Related Posts
January 21, 2022 बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन होगा जिम्मेदार- कलेक्टर
इंदौर : बच्चों के वैक्सीनेशन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की […]
August 16, 2026 रिश्तों की जटिलताओं में उलझे रहस्य व रोमांच से भरपूर नाटक ‘खेळ’ का दमदार मंचन
नाट्य भारती की प्रभावी प्रस्तुति के साथ 21वीं सानंद नाट्य स्पर्धा का समापन
इंदौर : […]
April 17, 2024 महू में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, तीन मजदूर झुलसे
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में रस्सी बम और बारूद बरामद।
घायल मजदूरों का चोइथराम अस्पताल […]
March 21, 2023 दशहरा मैदान पर 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा ‘सबके राम’ जन्मोत्सव
श्री श्री रविशंकर, पं. प्रदीप मिश्रा एवं महंत राजू दास सहित अनेक हस्तियां करेंगी […]
November 18, 2023 ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, अब मतगणना का इंतजार
इंदौर जिले के मतदान के आंकड़े में मामूली बढ़ोतरी, 73.79 फीसदी हुआ मतदान।
महिलाओं ने […]
September 6, 2023 जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के मामले में 07 पर एफआईआर
नीमच : बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर नीमच में किए गए पथराव के मामले में 07 लोगों के […]
June 22, 2021 राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले उचित मूल्य दुकान का संचालक 6 माह के लिए निरुद्ध
इंदौर : जिले में राशन माफियाओं के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी […]