आरोपी से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 32 संगीन अपराध।
इंदौर : कुख्यात बदमाश सलमान लाला, क्राइम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना एमआईजी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार सहित पकड़ा गया।आरोपी सलमान लाला हत्या के प्रयास के प्रकरण सहित कई स्थाई वारंट व गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहा था। आरोपी कें कब्जें सें एक देशी पिस्टल औऱ दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी सलमान लाला कुख्यात बदमाश है,जिसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में अलग – अलग धाराओं में 32 अपराध दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर खजराना चौराहे के पास सर्विस रोड से आरोपी सलमान को घेराबंदी कर पकड़ा गया।बताया जाता है कि आरोपी सलमान ने पुलिस पर पिस्टल तानकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे धर – दबोचा गया। पुलिस ने अपने ही अंदाज में उसकी खातिरदारी भी की।
आरोपी सलमान लाला के कब्जे से देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ 11,000/- रुपये नकद और एक सैमसंग गैलेक्सी Zflip3-5G मोबाइल 65 हजार रुपए कीमत का विधिवत जब्त कर उसके विरुद्ध अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
Related Posts
December 19, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी बढाने के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ब्लैक डे, काले कपड़े सजा और पहनकर जताया आक्रोश
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े गारमेंट्स ओर जूतों पर जीएसटी की दर 5 […]
November 21, 2021 अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर गीता भवन में लगाया गया शिविर, परीक्षण के साथ मरीजों को दी गई मुफ्त दवाई
इंदौर : मिर्गी रोग के शुरूआती दौरों में सबसे ज़्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमित […]
April 6, 2022 यूपी की अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश, एक करोड़ रुपए से अधिक के वाहन बरामद
इंदौर : पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रतापगढ उत्तर प्रदेश […]
February 3, 2022 लोगों को अपने जाल में फांसकर ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत बिल्डिंग के वेरीफिकेशन में सेक्सोटोर्शन गैंग पकड […]
May 22, 2021 उंज्जैन कलेक्टर ने पुनरीक्षित की कोरोना व ब्लैक फंगस के इलाज की दरें
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में एसोसिएशन […]
February 24, 2023 शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
लोगों को किया गया स्पिट कप का वितरण।
इंदौरी हर आदत को जल्दी अपनाते है- […]
January 18, 2022 मप्र में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में महिलाओं के […]