इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मध्यप्रदेश की जनता को कोई बड़ी राहत नही दी गई है। यह आरोप लगाते हुए इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने केंद्रीय बजट को भेदभाव पूर्ण ओर देश एवं प्रदेश के लिए निराशा जनक करार दिया। नेताद्वय ने कहा केंद्र सरकार ने मध्यवर्गीय परिवारों के लिए जहाँ 5 लाख तक की आय पर छूट दी वही 5 लाख से 7.5 लाख पर 10%टैक्स का बोझ लाद दिया जबकि मध्यवर्गीय परिवारों को टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश के किसान जो ओला वृष्टी से पीड़ित हैं, उनके लिए भी राहत में कोई राशि नही दी गयी। बजट में कांग्रेस शासित प्रदेशो के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया है।
बजट में दी गई राहत नाकाफी।
कांग्रेस के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। क्योंकि युवाओं को कोई मदद नहीं की गई है,नही किसानों को मदद मिली है। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार ने आंकड़े घुमाकर कर पेश किए हैं। देश में बेरोजगारी इस बजट से बढ़ेगी। आम आदमी बजट से ठगा सा महसूस कर रहा है।
Related Posts
November 7, 2020 महेश्वर के बुनकरों द्वारा बनाए गए मास्क का एयरपोर्ट पर होगा विक्रय
इंदौर : कोरोना काल में अपने अस्तित्व को लेकर जूझ रहे महेश्वर के बुनकरों की मदद के लिए […]
January 9, 2023 प्रवासी सम्मेलन में आईसीएआई के स्टॉल पर बिजनेस विशेषज्ञ दे रहे सलाह
कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन पर बुक लोगों को पसंद आयी।
रोबोट बना आकर्षण का […]
May 4, 2022 उमंगों की उड़ान…
(लघुकथा)
जानकी गोपाल की परवरिश को लेकर बहुत चिंतित थी। बहुत सारी समस्याओं से घिरे […]
August 5, 2021 मारपीट व हत्या के मामले में फरार आरोपी को महू पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के मामले में फरार आरोपी को महू पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के […]
December 19, 2020 नशामुक्ति अभियान कार्यशाला 22 दिसम्बर को होगी
इंदौर : जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, नशामुक्ति में कार्यरत […]
April 20, 2025 रीडिंग,राइटिंग, डिस्कशन,थिंकिंग और सतत प्रयास लॉ स्टूडेंट के मूलमंत्र..
डॉ. एनएन जैन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोले सुप्रीम कोर्ट के जज […]
March 1, 2021 कोरोना संक्रमण में हो रही लगातार बढ़ोतरी, 13 फीसदी हुआ ग्रोथ रेट, एक हजार के पार हुए नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया है। रविवार 28 फरवरी को ग्रोथ रेट बढ़कर […]