इंदौर : कोरोना का संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को इंदौर में अब तक के सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले। 400 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी अब 19 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो शुक्रवार को संक्रमितों का औसत 12 फीसदी से कम रहा जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है।
408 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
शुक्रवार 18 सितंबर को 1115 सैम्पल लिए गए । पेंडिंग जोड़कर 3476 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 3060 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 408 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि की गई। याने 12 फीसदी से कम लोगों में संक्रमण पाया गया। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 268128 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमे से 19125 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
7 और मरीजों की जान गई।
शुक्रवार को 7 और मरीजों की जान कोरोना संक्रमण ने ले ली। इसे मिलाकर अब तक 492 मरीज कोरोना के कारण अपनी जिंदगी से महरूम हो चुके हैं। इसका डेथ रेट निकाला जाए तो ढाई फीसदी से ज्यादा है, जो प्रदेश और राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
136 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 136 मरीज कोरोना पर विजय पाने के बाद घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 14521 मरीज संक्रमण से पार पाने में कामयाब रहे हैं।4112 मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है।
Related Posts
May 28, 2024 तंबाखू जनित उत्पादों के सेवन से होने वाली व्याधियों पर कार्यशाला में डाला गया प्रकाश
आईएमए इंदौर शाखा ने किया था तंबाखू नियंत्रण वर्कशॉप का आयोजन।
आय एम ए इंदौर द्वारा […]
May 1, 2024 कैंपा कोला का नया कैंपेन ‘नए इंडिया का अपना ठंडा’ लॉन्च
गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा कोला ।
नई […]
July 1, 2021 डीएड की मार्कशीट फर्जी पाए जाने पर दो शिक्षकों को किया गया सेवामुक्त
इंदौर : जिले में शासकीय स्कूलों में पदस्थ दो शिक्षकों को डीएड की फर्जी मार्कशीट […]
July 3, 2024 हॉस्टल, कोचिंग, आश्रम आदि संस्थानों में चलेगा सघन जांच अभियान
किचन, पेयजल स्रोत,खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की होगी जांच।
07 दिन में जांच कर रिपोर्ट […]
December 25, 2020 हाईटेक होगा 28 दिसम्बर से शुरू हो रहा विधानसभा का सत्र
भोपाल : 28 दिसंबर से शुरू हो रहा मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र हाईटेक होगा। कोरोना की […]
February 18, 2019 पुलवामा हमले के मास्टर माइंड सहित दो आतंकी ढेर श्रीनगर: पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी कामरान को सुरक्षा बलों […]
June 13, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात के कच्छ में दी दस्तक
अहमदाबाद : चक्रवाती तूफान बिपरजोय अब गुजरात के कच्छ में तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। […]