इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अहम योगदान दे रहे पुलिस विभाग को एक और बड़ा झटका लगा है। दो दिन पहले ही इंदौर में जूनी इंदौर थाना प्रभारी रहे देवेंद्र चन्द्रवंशी की कोरोना ने जिंदगी छीन ली थी। मंगलवार (21 अप्रैल) सुबह उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ रहे थाना प्रभारी यशवंत पाल का भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में निवास करते थे।
15 दिन पहले हुआ था संक्रमण।
बताया जाता है कि थाना प्रभारी श्री पाल में 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, तभी से अरविंदो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद वे संक्रमण से उबर नहीं पाए। सोमवार रात से वे वेंटिलेटर पर थे। मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे जिंदगी उनका साथ छोड़कर चली गई।
थाना प्रभारी यशवंत पाल के कोरोना से जंग में शहीद होने पर इंदौर, उज्जैन के तमाम वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और राजनैतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
February 21, 2023 इंदौर नगर निगम को अनुदान स्वरूप प्रदेश सरकार ने दिए 25 करोड़
इंदौर हर मापदंड में है आगे, इंदौर द्वारा जारी ग्रीन बांण्ड की मुख्यमंत्री ने की […]
May 16, 2020 इंदौर में आटा चक्कियों के संचालन की दी गई अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते […]
January 3, 2023 एयरटेल ने भी इंदौर में शुरू की 5जी सेवा
सभी 5G स्मार्ट फोन पर काम करेगा, तेज गति व सबसे अच्छी आवाज की गुणवत्ता प्रदान […]
October 30, 2022 मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन में मां की महिमा पर डाला गया प्रकाश
इंदौर : देश की सांस्कृतिक विरासत को संभालने का दायित्व हो या बच्चों के व्यक्तित्व […]
July 19, 2024 पंजाब नेशनल बैंक में लूट करनेवाला आरोपी यूपी से पकड़ाया
इंदौर : पंजाब नेशनल बैंक की विजयनगर शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को, […]
October 14, 2023 कलेक्टर ने गरबा आयोजकों से किया मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह
‘शक्ति, भक्ति और सख्ती’ आयोजन में हुआ प्रशासन और गरबा संचालकों के मध्य सार्थक […]
June 9, 2019 स्वर प्रवाह में अर्चना कान्हेरे की दमदार गायकी इंदौर: रवि के आग उगलते तेवर शहर के बाशिंदों को झुलसाने पर आमादा हैं। ऊपर से आज {रविवार } […]