इंदौर : कोरोना को हराने की दिशा में इंदौर लगातार आगे कदम बढ़ा रहा है। हर आने वाले दिन के साथ संक्रमण का दायरा सिमट रहा है। बुधवार 9 जून को कोरोना संक्रमण दर महज सवा फीसदी दर्ज हुई। कोविड अस्पतालों में अब करीब 90 फ़ीसदी बेड खाली हैं।
129 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 5983 आरटी पीसीआर व 4183 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10249 की टेस्टिंग की गई। 10113 निगेटिव पाए गए। 129 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 15 लाख 66 हजार 445 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 224 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 98 फ़ीसदी रिकवर हो चुके हैं।
221 किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 221 मरीजों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 49 हजार 815 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। 1045 का इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
बुधवार को 1 मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1364 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
March 20, 2023 अद्भुत है इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बोली वडोदरा उपमहापौर
गुजरात के वडोदरा नगर निगम के उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट […]
August 26, 2023 इंदौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली लागू
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम […]
December 23, 2020 मप्र में बढ़ी नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा […]
June 18, 2020 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया गया नमन इंदौर : खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। गुरुवार को झांसी की महारानी, […]
February 22, 2023 आम लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर एनर्जी का कॉन्सेप्ट – महापौर
इंदौर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बढ़ाए गए कदम।
सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्च व […]
May 22, 2021 मप्र सरकार ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया
भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी […]
June 24, 2023 वार्ड 41 में वीर सावरकर उद्यान का लोकार्पण
इंदौर : वार्ड 41 के रहवासियों को गार्डन की सौगात मिली है। यह उद्यान वीर सावरकर के नाम […]