इंदौर : कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और एक- दो मरीज रोज अपनी जान भी गंवा रहे हैं। बुधवार 27 मई को भी तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
78 नए मरीज आए सामने..
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा बुधवार के जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उनपर नजर डाली जाए तो कुल 1317 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, इनमें से 891 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 769 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 78 सैम्पल कोरोना संक्रमित निकले। 44 सैम्पल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इन्हें मिलाकर देखा जाए तो आज दिनांक तक 31हजार 513 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें 3260 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
तीन और मरीजों की मौत…
बुधवार को तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 122 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
18 डिस्चार्ज होकर लौटे घर..
बुधवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 18 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 1555 मरीजों ने कोरोना पर विजय पाने में सफलता पाई है। 1583 मरीजों का इलाज फ़िलहाल चल रहा है।
Related Posts
November 14, 2020 सावधान इंदौर….फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट 9 फीसदी तक पहुंचा…!
इंदौर : दीपावली की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ से कारोबार को तो गति […]
May 25, 2025 अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..
बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है।
हम पारंपरिक […]
October 9, 2020 28 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले पर ग्रोथ रेट में आई कमीं
इंदौर : गुरुवार 8 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े चार सौ से कम रहे वहीं ग्रोथ […]
December 25, 2023 हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिला तीन दशक से अधिक लंबे संघर्ष का प्रतिफल
मिल के श्रमिकों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया 224 करोड़ रुपए के हितलाभ का प्रतीकात्मक […]
September 22, 2020 दिवंगत जेल प्रहरी का भी निकाल दिया तबादला आदेश, कांग्रेस विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भोपाल : मध्य प्रदेश जेल विभाग में एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर किए जाने को लेकर […]
October 30, 2020 कमलनाथ का अहंकार ही उनके पतन का कारण बना- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि किसी भी प्रदेश में […]
September 8, 2022 ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर प्रवास पर […]