इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मापदण्ड़ों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को नायब तहसीलदार रेखा सचदेवा के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने राऊ स्थित बेस्ट प्राइज पर छापामार कार्रवाई की। यहां लॉकडाउन के दिन भी ग्राहकों को होम डिलीवरी के लिए सामान की पैकिंग की जा रही थी। बेस्ट प्राइज के 8 से 9 कर्मचारी दुकान खोलकर सामानों की पैकिंग कर रहे थे । सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम यहां पहुंची। पूछताछ में पता चला कि किराना सामान ग्राहकों को होम डिलीवरी करने के लिए ले जाया जाना था। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होते पाए जाने पर अधिकारियों ने आगामी 7 दिनों के लिए इसे सील कर दिया है।
Related Posts
August 31, 2022 खजराना पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कटी लाश की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
जोया नामक किन्नर की थी कटी लाश, शेष हिस्सा आरोपी के घर से बरामद।
इंदौर : एमआर 10 […]
November 30, 2021 जनता की भागीदारी के साथ मैरियट इंटरनेशनल ला रहा है वीगन भोजन शैली से प्रेरित ‘मूड डाइट्स 2.0’
इंदौर : अपने सभी होटल्स और रेस्टोरेंट्स में कुछ नायाब और शानदार व्यंजन पेश करने के लिए […]
November 27, 2022 विवाह भारतीय संस्कृति में अनुबंध नहीं संस्कार है – स्वामी नलिनानंद जी
इंदौर : भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे श्रेष्ठ और उजली संस्कृति है। विवाह हमारे यहां […]
December 27, 2023 भगवान ने गीता के माध्यम से हम सब के लिए ज्ञान और भक्ति के मार्ग का विस्तार किया
गीता भवन में चल रहे 66वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू वल्लभाचार्य के प्रेरक […]
March 27, 2020 इंदौर की स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों का दल गठित करने के निर्देश इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के ऐसे वर्ग, खासकर ऐसे श्रमिक, […]
October 15, 2022 महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और उत्पादों की जत्रा का उत्सवी आगाज
रविवार तक चलेगा स्वाद और संस्कृति का महाकुंभ।
इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित […]
September 22, 2021 रहवासी संघों की शिकायत पर चार कॉलोनाइजर्स को थमाए गए नोटिस
इंदौर : मंगलवार से जिले में पुन: शुरू की गई जनसुनवाई के दौरान रहवासी संघों से प्राप्त […]