रायपुर : नशे को लेकर छतीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हुक्का बार पर बैन लगा दिया है।गांजे पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ये ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में हुक्का बार पर बैन रहेगा और गांजे की भी राज्य में एंट्री नहीं हो पाएगी।
सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस पुलिस महानिरीक्षकों और अधीक्षकों संग एक अहम बैठक की थी। उस बैठक के दौरान ही सीएम बघेल ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नशे के कारोबार को पनपने न देने को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए थे।
दूसरे राज्यों से न आए नशे की खेप।
पुलिस अधिकारियों को सीएम बघेल ने निर्देश दिए कि गांजे की एक भी पत्ती/अन्य नशीले पदार्थ दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में न आने चाहिए। सीएम की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे ने नशे के कारोबार के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
Related Posts
June 13, 2025 अहमदाबाद प्लेन क्रैश में चमत्कारिक रूप से बचा एक यात्री
फ्लाइट मिस होने से एक महिला यात्री की भी बची जान।
अहमदाबाद : वो कहते हैं न कि 'जाको […]
February 10, 2023 मेगा ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की अधिकांश ट्रेनें प्रभावित
26 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 58 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
14 ट्रेनें होगी […]
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
August 3, 2025 श्रावण, प्रभु भक्ति और कथा श्रवण का माह है
🔺डॉ.रीना रवि मालपानी 🔺
सरलता के सुगंध की वर्षा करने वाले शिव का प्रिय माह समापन की […]
January 1, 2024 जिले में सतत जारी रहेगी पेट्रोल – डीजल की आपूर्ति
जिला प्रशासन निरंतर रूप से कर रहा है मॉनिटरिंग।
जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने इंदौर […]
May 17, 2020 दुर्घटना में मृत दंपत्ति के बच्चों के लिए 14 लाख देगी सरकार- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के नेवाली ब्लॉक में […]
February 21, 2019 पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट […]