इंदौर : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को इंदौर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी सिलसिले में जिला पुलिस, जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह एकता दौड़ डीआरपी लाइन से प्रारंभ होकर चिकमंगलुर चौराहा, नगर निगम, एम.जी.रोड, वीर सावरकर मार्केट होते हुए अहिल्या प्रतिमा पर समाप्त हुई। यहां अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई गई।
पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी।
डीआरपी लाइन से प्रारंभ हुई राष्ट्रीय एकता दौड़ को पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ के अंत में राजवाड़ा पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपनिदेशक नेहरु युवा केंद्र इंदौर सुश्री तारा पारगी, जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, आरआई जयसिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
इसी के साथ कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया गया।
Related Posts
October 5, 2023 धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से होता है हृदयाघात
धूम्रपान, तंबाकू, जंक फूड और अनियमित दिनचर्या से होती है दिल की बीमारियां।
ओवर […]
July 21, 2020 अपनी सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसे शेखावत, मनमाने नियम- शर्तें थोपने पर जताया कड़ा एतराज इंदौर : पार्टी में दरकिनार किए जाने से नाराज चल रहे बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत मंगलवार […]
July 15, 2022 तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर में इंदौर के वस्त्र निर्माता प्रदर्शित करेंगे नवीनतम डिजाइन के वस्त्र
60 साल बाद जुलाई में हो रहा रेडीमेड गारमेंट फेयर का आयोजन।
16 जुलाई से 3 दिन का फेयर […]
July 29, 2020 आश्रमों पर कार्रवाई हुई तो सीएम आवास के सामने डेरा जमाएगा सन्त समाज- कम्प्यूटर बाबा इंदौर : कमलनाथ सरकार के सत्ता से बेदखल होने के कारण राजनीतिक सन्त कम्प्यूटर बाबा भी […]
September 25, 2021 अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला
इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से […]
July 28, 2024 अहिल्योत्सव के तहत विधानसभा एक के सभी वार्डों में किया गया पौधरोपण
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि के सिलसिले में अहिल्योत्सव समिति के […]
August 31, 2022 खजराना गणेश को अर्पित किया गया सवा लाख मोदकों का भोग
कलेक्टर, निगमायुक्त ने ध्वजा पूजन और श्री गणेश को चोला समर्पित कर किया दस दिवसीय […]