इंदौर : ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप में अवतरित होने की खबरों ने एक बार फिर लोगों के टेंशन को बढ़ा दिया है। हालांकि भारत सरकार ने ब्रिटेन से आनेवाली फ्लाइट पर बैन लगा दिया है पर हमें सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीच हमारे अपने शहर इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 7 से 8 फीसदी बना हुआ है। मंगलवार को संक्रमण के मामले फिर साढ़े तीन सौ के ऊपर पहुंच गए, वहीं 3 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
364 नए संक्रमित मामले मिले।
मंगलवार 22 दिसम्बर को 2437 सैम्पल लिए गए। 4607 सैम्पलों की जांच की गई। 4222 निगेटिव पाए गए। 364 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 622969 सैम्पलों की जांच की गई। 52660 संक्रमित पाए गए। 47 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं।
3 संक्रमित मरीजों की मौत।
मंगलवार को 3 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 847 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
322 किए गए डिस्चार्ज।
बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की भी है जो कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इसी के साथ अब तक कुल 47792 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दे दी है।
Related Posts
January 4, 2023 जिलाबदर अवधि में इंदौर में घूम रहा कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : कुख्यात जिलाबदर बदमाश को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्त में लिया है।आरोपी थाना […]
December 10, 2021 स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मनोरमागंज […]
April 14, 2022 दामिनी सिंह ठाकुर के काव्यसंग्रह ‘तिश्नगी’ का विमोचन
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह - तिश्नगी का विमोचन […]
January 12, 2022 सांसद लालवानी की मदद से इंदौर लौट सका पेरिस में फंसा छात्र, पासपोर्ट हो गया था चोरी
इंदौर : शहर के एक युवक युवराज तिवारी का पासपोर्ट अमेरिका से लौटते हुए चोरी हो गया, […]
October 2, 2023 ड्राई डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
02 दोपहिया वाहन भी किए गए जब्त।
महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भिजवाया […]
June 18, 2016 विराट ने मुंबई में खरीदा 34 करोड़ में सुपर लग्जरी फ्लैट, युवराज के बनेंगे पड़ोसी मुंबई.विराट कोहली ने वर्ली में ओमकार-1973 में लग्जरी फ्लैट अपार्टमेंट खरीदा है। सी व्यू […]
March 3, 2024 आईएमए के दो दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव का समापन
देशभर से आए कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने साझा किए अपने अनुभव।
समय के साथ हो रहे […]