इंदौर : शहर के एक युवक युवराज तिवारी का पासपोर्ट अमेरिका से लौटते हुए चोरी हो गया, जिसके बाद उन्हें पेरिस एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया। इसपर इंदौर में युवक के परिजनों ने सांसद शंकर लालवानी से गुहार लगाई। सांसद शंकर लालवानी ने तत्काल विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात कर इंदौर के युवक को पेरिस एयरपोर्ट पर डिटेन करने की बात से अवगत कराया। लालवानी ने उन्हें पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट मुहैया करवाने का अनुरोध किया। इसके तत्काल बाद विदेश मंत्रालय सक्रिय हुआ और नए साल की छुट्टियों के बावजूद कुछ ही घंटों में युवराज तिवारी को पासपोर्ट और दिल्ली आने के लिए आवश्यक कागजात मुहैया करवा दिए गए।
इंदौर लौटकर सांसद लालवानी को दिया धन्यवाद।
इंदौर लौटने के बाद युवराज तिवारी ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वे न्यूयॉर्क की बफ़ेलो यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर वाया पेरिस होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। फ्लाइट में उनका पासपोर्ट और वॉलेट चोरी हो गया। पेरिस में उतरते ही उन्हें डिटेन कर लिया गया था। बड़ी मुश्किल से वे घर पर फोन कर पाए। जिसके बाद पापा ने सांसद श्री शंकर लालवानी से बात की।
30 और 31 दिसंबर को नववर्ष सेलिब्रेशन के कारण विदेश मंत्रालय में छुट्टियां होती है लेकिन सांसद की वजह से मेरे लिए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास खोला गया और मुझे पासपोर्ट तथा अन्य कागज़ात उपलब्ध करवाए गए।
Related Posts
February 2, 2025 केंद्रीय बजट 2025 – 26 मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात : सीएम डॉ. यादव
बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]
September 1, 2022 हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर देशभर में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान – जोगी विजेंद्र नाथ
अभिनव कला समाज में दस दिनी उत्सव का श्रीगणेश।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ […]
March 12, 2021 सराफा कारोबारी के लापता पुत्र को महज 6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला
इंदौर : बुधवार रात 11बजे फरियादी ने एरोड्रम थाने पर आकर बताया कि वह सोने चादी का […]
August 23, 2020 हार्डिया और चौहान को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक कॉउंसिल का सर्वोच्च सम्मान इंदौर : कैमरा क्लब ऑफ इंदौर के सचिव अखिल हार्डिया को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक काँसिल […]
January 7, 2023 प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए वार्ड क्रमांक 16 के 600 यात्री
विधायक संजय शुक्ला की टीम ने संभाली सारी व्यवस्था।
इंदौर : इंदौर के रेलवे स्टेशन पर […]
March 16, 2021 डीआईजी ने रहवासी संघों के साथ की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई सुझाव और निर्देश
इंदौर : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर मनीष […]