इंदौर : बीती रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक गुंडे की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के खिलाफ चार थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू वाला आम रोड के पास सुबह एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक युवक की शिनाख्त इमरान उर्फ टोनी पिता अब्दुल रशीद 30 साल निवासी लोहारपट्टी, मल्हारगंज के रूप में हुई। उसके पेट कमर और हाथ पर चाकू के 5 से अधिक घाव पाए गए। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमरान अपने एक अन्य साथी के साथ आम वाला रोड पर आया था, जहां बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस इमरान के साथी की तलाश कर रही है ताकि घटना की जानकारी मिल सके। टीआई शर्मा के मुताबिक इमरान के खिलाफ चंदननगर, छत्रीपुरा, पंढरीनाथ और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। चंदननगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
March 22, 2017 अयोध्या विवाद आपस में सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो करेंगे मध्यस्थता: SC नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या […]
July 31, 2023 विधि विधान के साथ 190 लोगों ने की स्वधर्म में वापसी
पूर्वजों ने बदल लिया था धर्म पर कुलदेवी चामुंडा ही थी।
नेमावर : नर्मदा के तट पर बसे […]
May 6, 2023 नकली नोट छापने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया […]
March 11, 2017 राष्ट्रपति बनाने के लिए अब बीजेपी को नहीं चाहिए होगा किसी का साथ
जुलाई में राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने मनचाहे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को […]
August 28, 2023 भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
महिला मोर्चा की बहनों ने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,महापौर भार्गव सहित अन्य नेताओं को […]
October 5, 2020 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को संडे संवाद […]
October 15, 2020 राख के ढेर में शोला भी है, चिंगारी भी
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
प्रयोग एक ऐसी बला है जो सफल हो जाए तो साहसिक कदम होता है और फंस […]