इंदौर : कोरोना संक्रमण अब दैनंदिनी जीवन का हिस्सा बन गया है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं पर लोगों में उसका खौफ अब नहीं के बराबर रह गया है। सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है। इस बीच रविवार को भी साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए। 6 मरीजों को अपनी जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ा।
15 फीसदी से ज्यादा नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
रविवार को 1222 सैम्पल लिए गए। 2965 की जांच की गई। 2485 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 453 में संक्रमण की पुष्टि की गई। आज दिनांक तक कुल 335154 सैम्पलों की जांच की गई। 29520 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
6 मरीजों की साँसों ने छोड़ा उनका साथ।
रविवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की साँसों ने उनका साथ छोड़ दिया। इन्हें मिलाकर 638 मरीज अब तक कोरोना की भेंट चढ़ गए हैं।
124 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
रविवार को 124 मरीजों को कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अभी तक 25182 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 3700 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
September 8, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में छात्र – छात्राओं व फैकल्टीज ने प्रतिष्ठित की श्री गणेश की प्रतिमा
छात्र- छात्राओं द्वारा भगवान् गणेश की आराधना में आकर्षक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत […]
January 11, 2019 वैचारिक युद्ध है 2019 का लोकसभा चुनाव- शाह नई दिल्ली: 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इस […]
July 13, 2024 जनभागीदारी से 51 लाख पौधे लगाने का यह विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है : विजयवर्गीय
12 घंटे में 11 लाख पौधरोपण का बनेगा विश्व कीर्तिमान।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की […]
February 1, 2021 संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट
गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम)
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' वाली कहावत को […]
November 16, 2020 संक्रमित मामले सौ से कम हुए पर ग्रोथ रेट यथावत…!
इंदौर : दीपावली के चलते सैम्पलिंग और टेस्टिंग की रफ्तार धीमी हो गई है।इसके चलते बीते दो […]
June 9, 2024 यार्ड में खड़ी ट्रेन में मिली युवती की टुकड़ों में बटी बोरे में बंद लाश
मृतिका की पहचान के प्रयास में जुटी रेलवे पुलिस।
इंदौर : शहर में हत्या की घटनाएं […]