इंदौर : अरसे बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई। अब तक साढ़े चार सौ के ऊपर संक्रमित मामले मिल रहे थे पर सोमवार को ये आंकड़ा सवा चार सौ पर आ गया। ग्रोथ रेट भी गिरकर 14 फीसदी से कम हो गया। हालांकि मौतों की संख्या 6 सौ के पार होने से कोरोना का ख़ौफ़ बना हुआ है।
425 नए संक्रमित मामले आए सामने।
सोमवार को 1787 सैम्पल लिए गए। 3187 सैम्पलों की जांच की गई। 2740 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 425 में संक्रमण की पुष्टि हुई।18 रिपीट पॉजिटिव पाए गए। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 318419 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 26807 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 80 फीसदी के करीब ठीक भी हुए हैं।
5 मरीजों की मौत, कुल आंकड़ा 6 सौ के पार।
सोमवार को 5 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 602 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
168 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
सोमवार को 168 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 21607 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता प्राप्त की है।4598 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 30, 2023 चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर :चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा […]
April 15, 2020 शहर के सभी घरों में सर्वे की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश इंदौर : कोरोना वायरस के मद्देनजर इंदौर में घर-घर जाकर किये जा रहे सर्वे कार्य को और अधिक […]
November 10, 2023 चुनाव आए तो नलों में पानी आ गया, इस कलाकारी को समझे : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अब […]
June 9, 2021 रेलकर्मियों के लिए लगाया गया टीकाकरण शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले रेलवे छात्रावास इंदौर में 18 वर्ष से […]
May 6, 2019 हिन्दू आतंकवाद के जुमले का जवाब है साध्वी प्रज्ञा- फडणवीस इंदौर: हेमंत करकरे को बीजेपी ने हमेशा शहीद माना है। उन्होंने देश के लिए शहादत दी। साध्वी […]
May 22, 2022 इंदौर में पेट्रोल की दरें साढ़े दस और डीजल की कीमतें सवा सात रूपए घटी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद कीमतों में […]
October 22, 2021 बुरहानपुर के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे नेमा, लोगों से की बीजेपी को जिताने की अपील
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए पूर्व […]