इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी जिले में बरकरार है। रविवार को भी संक्रमित मामलों की संख्या 9 फीसदी से ज्यादा रही, हालांकि राहत की बात ये रही कि लंबे समय बाद रविवार ऐसा पहला दिन रहा जब किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। 39 मरीज कोरोना को मात देने में जरूर कामयाब हुए।
127 मरीजों में कोरोना की पुष्टि।
रविवार को 1179 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। पेंडिंग जोड़कर 1445 सैम्पलों की जांच की गई। 1301 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 127 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 14 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले। 3 सैम्पल जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक के डेटा को देखें तो कुल 1 लाख 31 हजार 470 सैम्पल्स की जांच की गई है।6985 सैम्पल पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।
39 मरीजों को मिला कोरोना से छुटकारा।
रविवार को कोविड अस्पतालों से 39 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घरों को लौटे।इन्हें मिलाकर अब तक 4699 मरीज कोरोना को अपने हौंसले से पटखनी दे चुके हैं। इसका औसत देखा जाए तो 67 फीसदी से ज्यादा मरीज रिकवर हो चुके हैं। 1982 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
October 19, 2024 सानंद के मंच पर 19 अक्टूबर से होगा नाटक चाणक्य का मंचन
अखंड भारत का स्वप्न देखने वाले एक संघर्षशील शिक्षक की गाथा से रूबरू होंगे […]
June 16, 2021 कार सवार महिला प्रोफेसर ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर ही हुई मौत
इंदौर : किला मैदान रोड पर कार ने पैदल जा रहा बुजुर्ग कार की चपेट में आ गया । बुजुर्ग की […]
April 5, 2021 देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंट्रेटर थीं चंद्रा नायडू
स्मृति शेष/चंद्रा नायडू :
पिता कर्नल सीके नायडू की लाड़ली रहीं ताउम्र।
जीडीसी में […]
July 4, 2022 क्षेत्र क्रमांक दो की सभा में बोले सीएम शिवराज,सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध
मदन महल गार्डन पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र क्र.2 की सभी समस्याएं हल करने का वादा […]
July 22, 2023 बीजेपी कार्यालयों को आम लोग अपना समझे इस बात का प्रयास करें : नड्डा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय संचालन समितियों के सदस्यों की बैठक नई दिल्ली में आहूत।
इंदौर […]
February 15, 2023 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू दिखाकर सनसनी फैलाते नजर आ रहे आरोपी को […]
May 19, 2021 सनावद, मुंडी पहुंचे मोघे- मूलचंदानी, सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन मशीन की भेंट
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे बड़वाह […]