इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में धीमीं गति से ही सही पर कमीं आने लगी है। रविवार को गिरते पारे के साथ कोरोना का ग्राफ भी गिरकर 8 फीसदी के नीचे चला गया। हालांकि संक्रमितों की तादाद अभी भी सैकड़ों में हैं, वहीं मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है।
386 नए संक्रमित मरीज मिले।
रविवार को 1851 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 4949 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 4536 निगेटिव पाए गए। 386 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 2 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 613862 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 51949 पॉजिटिव पाए गए। ठीक होने वालों की तादाद 90 फीसदी से ज्यादा रही।
3 और मरीजों की मौत।
रविवार 20 दिसम्बर को 3 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 840 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
333 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 333 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आने में सफल रहे। इसी के साथ अब तक कुल 47031 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जीत ली है। 4078 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 23, 2020 बीजेपी में गुड्डू की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई- कैलाशजी इन्दौर : बीजेपी को छोड़ पुनः कांग्रेस का दामन लगभग थाम चुके पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू […]
July 28, 2021 दो जीत के बावजूद सात्विक और चिराग बैडमिंटन के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से रहे वंचित
27जुलाई की सुबह तक यही कयास था कि भारत के सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी […]
August 15, 2020 कोरोना से लड़ने में मीडिया का अहम योगदान- कलेक्टर इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब में 'एक मास्क अनेक जिंदगी' अभियान का […]
March 17, 2022 आपसी सौहार्द्र, एकता व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, शांति समिति की बैठक में जनता से की गई अपील
इंदौर : जिले में आगामी सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, […]
May 18, 2021 जमीनों के गोलमाल में फंसे बिल्डर सुरेंद्र व प्रतीक संघवी को मिली अग्रिम जमानत
इंदौर : अयोध्या पूरी कॉलोनी के मामलों में दर्ज प्रकरण में बिल्डर सुरेंद्र संघवी एवं […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
April 4, 2024 14 अप्रैल से इंदौर से अहमदाबाद तक ही चलेगी शांति एक्सप्रेस
प्रस्तावित ब्लॉक के कारण अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच आगामी सूचना तक निरस्त रहेगी यह […]