इंदौर : इंदौर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर चिंता का सबब बन गई है। प्रतिदिन 2 से 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो रही है। सोमवार को भी 2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
45 नए संक्रमित, 2 मरीजों की मौत।
सीएमएचओ कार्यालय से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को 1058 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए पूर्व के सैम्पल मिलाकर 2107 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 2046 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 45 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की स्थिति देखें तो 48329 सैम्पल की जांच अभी तक हो चुकी है। इनमें से 3830 अभी तक संक्रमित पाए गए हैं। मौतों के आंकड़े पर नजर डालें तो सोमवार को हुई दो और मरीजों की मौत के साथ अभी तक कुल 159 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई है।
कोरोना को मात देकर 112 और घर लौटे।
कोरोना को मात देनेवालों की तादाद भी कम नहीं है। सीएम शिवराज की माने तो इंदौर में रिकवरी रेट 64 फीसदी है।सोमवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक 112 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इसी के साथ अबतक कुल 2566 मरीज कोरोना को परास्त कर चुके हैं।1105 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
April 20, 2025 मप्र में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 27 अप्रैल से प्रारंभ होगी
ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर होंगे चुनाव।
जोनल और राज्य स्तर पर की गई […]
April 3, 2019 देशद्रोह का कानून खत्म करने के वादे पर घिरी कांग्रेस नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबो, किसानों और युवाओं को सब्जबाग […]
July 3, 2024 हिंदू जागरण मंच ने अर्थी सजाकर दफनाया राहुल गांधी का पुतला
लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने का किया विरोध।
भारी पुलिस बल […]
October 20, 2020 मदरसों में धर्म आधारित शिक्षा दे रही कट्टरवाद को बढ़ावा- उषा दीदी
इंदौर : मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान मदरसों को दी जाने वाली […]
November 9, 2024 गोदाम से जब्त की गई एक क्विंटल पॉलिथीन की थैलियों
फूलों के कारोबार की आड़ में किया जा रहा था अमानक पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय।
गोदाम […]
September 26, 2019 आईटी इंजीनियर ने पत्नी व दो बच्चों के साथ की खुदकुशी…! इंदौर : खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क से गुरुवार शाम पति- पत्नी व दो किशोर वय बच्चों के […]
March 24, 2024 गेर मार्ग पर प्लास्टिक कवर से ढंकी जाएगी ऐतिहासिक इमारतें
निगमायुक्त ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।
रंगपंचमी पर गेर निकलने के बाद एक घंटे में […]