इंदौर : आमतौर पर मार्च से मई-जून के महीने में आइसक्रीम की खूब बिक्री होती है लेकिन कोरोना के कारण शहर के कई बड़े आइसक्रीम पार्लर के गोदामों में आइसक्रीम भरी हुई है। मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण ये आइसक्रीम बाजार में बिक ही नहीं पाई। अब जून में इनकी एक्सपायरी डेट आ जाएगी जिसके कारण आइसक्रीम कारोबारी परेशान हो रहे थे। इन कारोबारियों ने अपनी समस्या से सांसद शंकर लालवानी को अवगत कराया।
इसपर सांसद लालवानी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बुला कर एक बैठक की।बैठक में आइसक्रीम पार्लर संचालकों को अपना माल गोदामों से निकाल कर ग्रीन जोन में भेजने की अनुमति देने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। सांसद ने कहा कि इन लोगों पर दोहरी मार पड़ रही थी, एक तरफ तो माल बेच नहीं पा रहे थे वहीं कोल्ड स्टोरेज का किराया भी लग रहा था।
बड़े वाहनों के वर्कशॉप खुलेंगे..!
बैठक में शहर के बाहर बड़े वाहनों के लिए वर्कशॉप खोलने पर भी सैद्धातिंक सहमति बनी है। क्योंकि कई इंडस्ट्रीज खुल चुकी हैं और उनके वाहनों को रिपेयरिंग आदि की जरुरत पड़ रही है। साथ ही सरकारी वाहनों, एंबुलेंस आदि की छोटी-मोटी दिक्कतें भी ठीक नहीं हो पा रही थीं इसलिए वर्कशॉप को भी खोलने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना से बचाव के नियमों का पालन जरूरी।
सांसद ने कहा कि सभी को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना जरुरी होगा। अगर कोई इन नियमों का उल्लघंन करता पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
January 28, 2021 धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर हिन्दू संगठन के लोगों को खबर मिली की भंवरकुआ चौराहे के समीप […]
December 30, 2020 नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन
इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था […]
June 14, 2021 इंदौर में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग, डेढ़ लाख से ज्यादा मिले पॉजिटिव, 98 फ़ीसदी हो गए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सिकुड़ते हुए अब महज आधा प्रतिशत से कुछ अधिक रह गया है। […]
March 27, 2021 जिला कोर्ट में 10 अप्रैल को लगेगी लोक अदालत, संपत्ति व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट
इन्दौर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार […]
August 10, 2022 राजेंद्रनगर में नवयुगलों ने किया मंगलागौरी का पूजन
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर द्वारा सामूहिक मंगलागौरी पूजन का कार्यक्रम […]
August 15, 2022 जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया […]
January 29, 2021 निगमकर्मियों की अमानवीय हरकत से इंदौर हुआ शर्मसार, दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त
इंदौर : स्वच्छता में 7 स्टार रेटिंग पाने की कवायद में जुटे इंदौर नगर निगम प्रशासन को […]