मधु मिलन चौराहा पहुंचे महापौर, आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठकर की चाय पर चर्चा।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम कर्मचारियों के प्रति कितनी संवेदनशीलता का भाव रखते हैं, इसका नजारा सोमवार सुबह दिखाई दिया जब वे मधु मिलन चौराहा स्थित जल निकासी कार्य स्थल पर पहुंच गए और नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम के साथ चाय का आनंद लेते हुए उनसे चर्चा की।
आपदा प्रबंधन टीम का कार्य सराहनीय।
महापौर भार्गव ने आपदा प्रबंधन दल के कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में जब सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है, ऐसे समय में आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य निस्वार्थ भाव से रात-दिन मेहनत कर शहर की व्यवस्थाओं को सामान्य बनाए रखने में जुटे रहते हैं। यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी है।
महापौर ने कहा कि निगम की यह टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता और सजगता के साथ कार्य करती है। उन्होंने टीम के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और ईमानदारी ही इंदौर की सफलता का आधार है। इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Related Posts
February 25, 2022 जिला न्यायालय में 12 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
इंदौर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर सुबोध […]
May 24, 2021 खंडवा जनसम्पर्क अधिकारी को रिलीव और निलंबित करने के आदेश से खफ़ा जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी गए हड़ताल पर
🔺कीर्ति राणा इंदौर🔺
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी […]
April 25, 2021 उंज्जैन में 26 अप्रैल से चलेगा कोरोना मुक्त अभियान, घर- घर होगा सर्वे
उज्जैन : जिले के नगरीय क्षेत्रों में 26 अप्रैल से कोरोना मुक्त उज्जैन अभियान चलाया […]
January 8, 2024 जहां सेवा की भावना है, वहीं श्रीराम हैं : साध्वी ऋतम्भरा
रामलला के नवनिर्मित मंदिर में विराजित होने को बताया 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष का […]
January 18, 2021 बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय
इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में […]
July 5, 2025 आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है, यह बीजेपी में ही संभव : मंत्री विजयवर्गीय
07 जुलाई को पहली बार इंदौर आएंगे नवनिर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत […]
April 13, 2021 इंदौर में एक दिन में 15 सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, बढ़कर 18 फ़ीसदी हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉक डाउन कहें या कोरोना कर्फ्यू, इससे समस्या के हल में कोई मदद नहीं मिलती ये एक […]