आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने शातिर दोपहिया वाहन चोर को धर – दबोचा है। आरोपी ने थाना एमजी रोड क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी का नाम योगेश कौशल निवासी कंडीलपुरा मल्हारगंज इंदौर होना बताया गया।आरोपी ने पूछताछ में हीरो पेशन बाइक जो एमजी रोड थाने के अपराध में चोरी गई थी, उक्त वाहन को छावनी क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूमना स्वीकार किया । उक्त वाहन के बारे मे पता करने पर थाना एमजी रोड जिला इन्दौर पर धारा 379 भादवि, का पंजीबद्व होना पाया गया पूछताछ में एक अन्य मोटर सायकल(टीवीएस.अपाचे)चोरी की बरामद हुई जो सुतार गली एमजी रोड से चोरी गई थी।
आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ, बरामदगी सहित विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना एमजी रोड पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
June 8, 2020 कोरोना पर कस रही लगाम लेकिन पेंडिंग सैम्पल्स की संख्या में हो रहा इजाफा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण होने लगा है ये राहत की बात है पर हमें सावधानी और […]
February 23, 2022 सादगी, सरलता और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे स्व. पारोलकर
इंदौर : स्व.चारुदत्त पारोलकर बेहद विनम्र,सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।वे दूसरो में […]
November 22, 2022 नवागत कलेक्टर ने जनसुनवाई में आई समस्याओं का हाथों – हाथ किया निराकरण
कलेक्टर इलैया राजा टी की उपस्थिति में संपन्न हुई पहली जनसुनवाई।
इंदौर : नवागत […]
March 29, 2021 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। […]
April 19, 2019 प्रियंका ने हाथ का साथ छोड़कर थामा शिवसेना का दामन मुम्बई: कांग्रेस का मुखर चेहरा रही प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथ का साथ छोड़ कर शिवसेना का […]
October 17, 2019 मेग्नीफिसेन्ट एमपी : निवेश के बड़े- बड़े दावे क्या सच साबित होंगे..? इंदौर : कमलनाथ सरकार 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' के जरिये देशभर के उद्योगपतियों, कारोबारियों और […]
October 19, 2020 इमरती देवी को लेकर कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सिंधिया का मौन धरना- प्रदर्शन
इंदौर : एक चुनावी सभा में पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी के खिलाफ की गई […]