दुर्घटना के बाद कार में लग गई भीषण आग।
नई दिल्ली : भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त होते ही उनकी कार में आग लग गई। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाकर चले गए। लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल पंत को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। भारी ठंड के चलते लोगों ने उन्हें कंबल भी ओढ़ाए। इस दौरान पंत के मुंह और नाक से खून बहता भी दिख रहा है।
बताया जाता है कि ऋषभ पंत बंग्लादेश में टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद देश लौटे थे। वह नए साल पर अपनी मां से मिलने देहरादून जा रहे थे, उसी दौरान तड़के पांच बजे के करीब उनकी गाड़ी रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही उनकी कार में जबरदस्त आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। दुर्घटना में में उनको काफी चोटें आई हैं। फिलहाल उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Related Posts
February 29, 2024 गीत – संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ हुआ मीडिया मंत्रा का धमाकेदार आगाज
देवी अहिल्या विवि के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग का वार्षिक आयोजन है मीडिया […]
June 24, 2017 कलेक्टर पहुंचे खजराना गणेश की शरण मे इंदौर। नवागत कलेक्टर निशांत वरवड़े पदभार ग्रहण करने के पश्चात देशभर में प्रसिद्ध खजराना […]
August 27, 2023 रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8,278 करोड़ रुपए का निवेश करेगी क्यूआईए
आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी मूल्य 8.278 लाख करोड़ लगाया गया।
2020 में कंपनी का […]
January 30, 2024 रोगों से बचाव में कारगर भूमिका निभाता है योग
गंभीर रोगों में भी मिलती है राहत।
स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में बोले […]
August 22, 2020 कोरोना की रफ्तार में इजाफा, 11फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट..! इंदौर : जिले में आफत की बारिश के बीच कोरोना का प्रकोप भी लोगों का सुख चैन छीन रहा है। […]
March 27, 2023 इंदौर प्रेस क्लब ने अपने दिवंगत साथियों को किया नमन
वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेदप्रताप वैदिक, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण […]
October 4, 2021 लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दिन में हत्या की दो वारदातें, लापता टायर व्यापारी का सिमरोल के जंगल में मिला शव
इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हत्या जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं। एक […]