इंदौर : खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के पास दो यात्री बसों की आमने- सामने टक्कर होने से करीब 15 यात्री घायल हो गए। एक महिला यात्री की मौत की भी खबर है। घायलों को एम्बुलेंस 108 के जरिए प्राथमिक इलाज के लिए महू के सिविल अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि स्वस्तिक कम्पनी की बस MP12 GE 9999 खंडवा से इंदौर आ रही थी जबकि प्रभात कम्पनी की बस MP 10 P 8112 इंदौर से खंडवा जा रही थी। भेरूघाट के पास दोनों में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे से खंडवा रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची सिमरोल पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटवाकर जाम खुलवाया। बसें जब्त करने के साथ दोनों बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 14, 2020 विद्युत वितरण कम्पनी की अत्याधुनिक लैब का चेयरमैन त्रिपाठी ने किया निरीक्षण इंदौर : मप्र पक्षेविविकं के पोलोग्राउंड स्थित भंडार परिसर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की […]
June 7, 2025 इंदौर के केशरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर भी बनेगा ओवरब्रिज
31 करोड़ की आएगी लागत, टेंडर जारी।
शहर में यही रेलवे क्रॉसिंग था शेष, जिसपर नहीं था […]
April 5, 2020 कोरोना संक्रमण से इंदौर में आठवीं मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमित एक और मरीज की रविवार दोपहर मौत हो गई। 53 वर्षीय मृतक महिला […]
May 4, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर सांसद ने आमंत्रित किए सुझाव
इंदौर : कुछ दिन पहले सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की योजना को […]
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
June 4, 2024 लोकसभा चुनाव के रुझानों से शेयर बाजार में आया भूचाल
सेंसेक्स 4 हजार प्वाइंट गिरा, निवेशकों को उठाना पड़ा भारी नुकसान।
अडानी समूह की […]
July 11, 2021 उंज्जैन में अत्याधुनिक होजियरी इकाई का सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन, हजारों लोगों को मिल सकेगा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रोजगार
उज्जैन : बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उज्जैन नगरी में औद्योगिक प्रगति को एक नई दिशा मिल […]